Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UP: पकड़ा गया अतीक अहमद का गुर्गा वहीद, पुलिस ने 50 हजार का रखा था इनाम

Ranchi: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस लगातार">http://lagatar.in">लगातार

आरोपी अतीक अहमद के माफिया नेटवर्क को ध्वस्त कर रही है. ताजा मामला बांदा से है जहां पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यहां पुलिस ने उमेश हत्याकांड में मारे गए बदमाश अरबाज के फूफा और अतीक गैंग के बेहद करीबी और शातिर गुर्गे वहीद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इसे पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vasantotsav-was-celebrated-in-dadi-mandir-women-participated-in-large-numbers/">चाईबासा

: दादी मंदिर में मनाया गया वसंतोत्सव, बड़ी संख्या में हुईं शामिल महिलाएं
वहीद के बांदा में छिपे होने की सूचना बांदा पुलिस को लग गई, जिसके बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश वहीद को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया. पुलिस की गोली उसके पैर में लगी. घायल हालत में गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. गिरफ्तार इनामी बदमाश वहीद अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य है और इसके ऊपर रंगदारी, फिरौती वसूलने समेत कई संगीन धराओ में मामले दर्ज हैं. बांदा में माफिया डॉन अतीक अहमद के गुर्गे से यह मुठभेड़ मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ के पास हुई है. इसे भी पढ़ें- रंका">https://lagatar.in/ranka-thanedar-distributed-educational-material-among-80-children/">रंका

 थानेदार ने 80 बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का किया वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही