UP : बिहार पुलिस की बस बलिया में दुर्घटनाग्रस्त, 29 जवान घायल, 10 की हालत गंभीर
UttarPradesh : उत्तर प्रदेश के बलिया में नेशनल हाइवे 31 पर मंगलवार की रात बिहार आर्म्स पुलिस की बस पलटकर नदी में गिर गयी. इस हादसे में बस में सवार 29 जवान घायल हो गये. हादसे के बाद घायल जवानों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया में भर्ती कराया गया. 10 जवानों की गंभीर हालत को देखते हुए को डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया है. फिलहाल सभी जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं. https://twitter.com/AHindinews/status/1851478701990691060
Leave a Comment