Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी : विधान परिषद में भाजपा ने इतिहास रचा, 27 में से 24 सीटें जीती, तीन पर निर्दलीय जीते, समाजवादी पार्टी साफ

Advertisement
Advertisement
Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद अब भाजपा ने विधान परिषद में भी जीत का परचम लहराया है. समाजवादी पार्टी को भारी निराशा हाथ लगी है. बता दें कि राज्य में ऐसा 40 साल बाद हो रहा है, जब किसी दल को विधानसभा और विधान परिषद दोनों ही जगह प्रचंड बहुमत हासिल है. इससे पूर्व 1982 में कांग्रेस को दोनों ही सदनों में बहुमत मिला था. जान लें कि 9 अप्रैल को 36 सीटों में से 27 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा को 24 सीटों पर जीत मिली है. तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं. समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुला. इसे भी पढ़ें : आकार">https://lagatar.in/aakar-patels-trouble-increased-sessions-court-allowed-to-prosecute-in-fcra-violation-case/">आकार

पटेल की मुसीबत बढ़ी, सेशन कोर्ट ने एफसीआरए उल्लंघन मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी

9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीते

9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध जीते थे. 27 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था. आज मंगलवार को हुई मतगणना में 27 में से 24 सीटों पर भाजपा की जीत हुई है. तीन सीटों पर निर्दलीय जीते हैं. समाजवादी पार्टी का खाता भी नहीं खुला. आलम यह है कि सपा के गढ़ आजमगढ़ में भी पार्टी तीसरे स्थान पर रही है. यहां से भाजपा से निष्कासित यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह रिशु ने निर्दलीय प्रत्याशी के तैर पर जीत दर्ज की है. इसे भी पढ़ें :  शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-senas-saamana-wrote-bjps-neo-hindutva-supporters-are-creating-pre-partition-situation-in-the-country/">शिवसेना

के सामना ने लिखा, भाजपा के नव हिंदुत्व समर्थक देश में पैदा कर रहे विभाजन पूर्व के हालात

विधान परिषद में भाजपा के  68 विधायक हो गये 

33 सीटों पर जीत के साथ ही भाजपा को ऊपरी सदन में भी बहुमत मिल गया है. मौजूदा समय में 100 में से भाजपा के पास 35 विधायक थे. 33 विधायकों की जीत के साथ ही यह संख्या 68 हो गयी है जो कि बहुमत के आंकड़े 51 से कहीं अधिक  है. समाजवादी पार्टी के मौजूदा समय में 17 विधायक हैं. विधानसभा में बहुमत मिलने के बाद अब सरकार को किसी भी विधेयक को पास करवाने में आसानी होगी.

आजमगढ़ से निर्दलीय विक्रांत सिंह जीते 

आजमगढ़ से निर्दलीय विक्रांत सिंह रिशु, गाजीपुर से विशाल सिंह चंचल, बस्ती से सुभाष यदुवंश, सहारनपुर से वंदना वर्मा मेरठ-गाजियाबाद से धर्मेंद्र भरद्वाज, सीतापुर से बीजेपी के पवन सिंह चौहान और अयोध्या से बीजेपी के हरिओम पांडेय की जीत हुई है. वाराणसी सीट से जेल में बंद बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा के डॉ सुदामा पटेल को हराया. इसे भी पढ़ें :   अमेरिकी">https://lagatar.in/us-secretary-of-state-makes-jaishankar-and-rajnath-uncomfortable-says-america-is-keeping-an-eye-on-indias-human-rights-record/">अमेरिकी

विदेश मंत्री ने जयशंकर और राजनाथ को असहज किया! कहा, अमेरिका की भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड पर नजर है

बलिया से बीजेपी के रविशंकर सिंह जीते

आगरा-फिरोजाबाद सीट से बीजेपी के विजय शिवहरे और गोरखपुर से बीजेपी के सीपी चंद, बहराइच से बीजेपी की प्रज्ञा तिवारी, जौनपुर से बीजेपी के बृजेश सिंह प्रिंशु, रायबरेली से बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह, लखनऊ से बीजेपी के रामचंद्र प्रधान, बाराबंकी से बीजेपी के अंगद कुमार सिंह, फतेहपुर-कानपुर से बीजेपी केअविनाश सिंह चौहान, गोंडा से बीजेपी के अवधेश कुमार, सुल्तानपुर से बीजेपी के शैलेन्द्र सिंह, बलिया से बीजेपी के रविशंकर सिंह जीते फर्रुखाबाद से बीजेपी के प्रांशु दत्त द्विवेदी, झांसी-जालौन-ललितपुर सीट से बीजेपी के रमा निरंजन, प्रयागराज-कौशाम्बी सीट से बीजेपी के डॉ केपी श्रीवास्तव, पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट से बीजेपी के सुधीर गुप्ता और देवरिया से बीजेपी के डॉ.रतन पाल सिंह की जीत हो चुकी है. प्रतापगढ़ सीट से जनसत्ता दल के प्रत्याशी अक्षय प्रताप उर्फ गोपाल एमएलसी के चुनाव में विजयी हुए हैं. उन्होंने बीजेपी के हरिप्रताप सिंह को हराया.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही