Lucknow : उत्तर प्रदेश में दो चरणों में हुए नगर निकाय चुनावों में आज रविवार दोपहर तक सभी सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये. इस चुनाव में जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सभी 17 नगर निगमों के महापौर सीट पर एकतरफा कब्जा कर लिया, वहीं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी विपक्षी दलों को बहुत पीछे छोड़ दिया है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल
खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Prime Minister Narendra Modi congratulates all Uttar Pradesh BJP workers and candidates, for the party`s victory in state municipal elections. pic.twitter.com/5i4Bv54z4W
">https://t.co/5i4Bv54z4W">pic.twitter.com/5i4Bv54z4W
— ANI (@ANI) May">https://twitter.com/ANI/status/1657398165191155712?ref_src=twsrc%5Etfw">May
13, 2023
राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की वेबसाइट के अनुसार, नगर निगम के महापौर के लिए 17 सीटों पर और 1420 पार्षदों के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं. इसके अलावा, 199 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष और नगर पालिका परिषदों में 5327 सभासदों तथा 544 नगर पंचायत अध्यक्षों और 7177 नगर पंचायत सदस्यों के सभी परिणाम घोषित हो गये.उप्र में भाजपा चुनाव जीतने के अपने हर पैतरें का इस्तेमाल कर रही है। हारती जगहों पर मतगणना धीरे करवा रही है। कुल वोटों से अधिक गिनने पर टेक्नीकल गलती बता रही है। अधिकारियों पर दबाव डालकर मनमानी रीकाउंटिग करवा रही है। भाजपा फ़रेबी मतगणना से जीत रही है, मतदान से नहीं। pic.twitter.com/4vSFiTAd8h
">https://t.co/4vSFiTAd8h">pic.twitter.com/4vSFiTAd8h
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May">https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1657390463970623489?ref_src=twsrc%5Etfw">May
13, 2023
Leave a Comment