Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी : काले धन का तिलस्म टूटा, IT रेड में इत्र कारोबारी जैन के यहां मिले 177 करोड़, रिजर्व बैंक भेजे गये, तहखाना भी मिला

Advertisement
Advertisement
 Kanpur : कानपुर में बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर आयकर विभाग की रेड में कुल 177 करोड़ रिकवर किये जाने की खबर हैं.  छापे के बाद पहली खेप में 13 डिब्‍बों में राशि रखी गयी थी. जानकारी दी गयी है कि दूसरी ट्रिप में 17 डिब्‍बों में रखकर पूरी रकम ले जाकर रिजर्व बैंक में जमा कराई जा रही है. सूत्र बताते हैं कि  पीयूष जैन के घर में एक तहखाना भी मिला है. बता दें कि आईटी विभाग की रेड में कानपुर के जूही स्थित आनंदपुरी में कारोबारी पीयूष जैन  के यहां पिछले कई घंटों से नोटों को गिनने का सिलसिला जारी है. इसे भी पढ़ें : सुब्रमण्‍यम">https://lagatar.in/subramanian-swamys-tweet-dont-be-surprised-if-elections-are-postponed-by-imposing-presidents-rule-in-uttar-pradesh-who-benefits/">सुब्रमण्‍यम

स्‍वामी का ट्वीट, हैरान न होना यदि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाकर चुनाव टाल दिये जायें…किसे फायदा

177 करोड़ बरामद, घर में मिला तहखाना

जान लें कि छापेमारी के दौरान दूसरी ट्रिप में 17 बक्सों में पैसे लेकर ट्रक निकला. पैसे रिजर्व बैंक भेजे जा रहे हैं. जानकारी सामने आयी है कि कुल 177 करोड़ रिकवर किये गये हैं.  घर में तहखाना भी मिला है.  कन्नौज में पीयूष जैन के घर से 4 करोड़ कैश और एक करोड़ के जेवरात बरामद होने की सूचना है.    रकम औऱ जेवरात 2 कमरों से बरामद हुए है, जबकि एक दर्जन कमरे अभी खोले जाने बाकी हैं.  इसी क्रम में कन्नौज में ही कारोबारी रानू मिश्रा और विनीत गुप्ता के घरों पर भी रेड की गयी है. इसे भी पढ़ें : हिंदू">https://lagatar.in/am-a-hindu-not-a-hindutvavadi-congress-will-explain-rahul-gandhis-philosophy-by-organizing-a-camp-workers-will-clear-their-confusion/">हिंदू

हूं, हिंदुत्ववादी नहीं…  राहुल गांधी के दर्शन को शिविर लगाकर समझायेगी कांग्रेस, कार्यकर्ता अपना भ्रम दूर करेंगे

6 मशीनें रुपयों को गिनने में लगी 

6 मशीनें रुपयों को गिनने में लगी हैं. यहां आईटी विभाग की टीम के साथ-साथ डीजीजीआई की टीम भी मौजूद है.   इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बेटे प्रत्यूष को डीजीजीआई टीम उनके कन्नौज के सील बंद मकान में लेकर पहुंची है.    इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज में घर के अलावा परफ्यूम फैक्ट्री, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप हैं. बताया गया है कि मुंबई में पीयूष का घर, हेड ऑफिस और शोरूम भी है. जैन की कंपनियां मुंबई में भी रजिस्टर हैं. अधिकारियों के अनुसार  पीयूष जैन के पास लगभग 40 कंपनियां हैं, जिनमें से 2 मिडिल ईस्ट में हैं. जैन के मुंबई के शोरूम से परफ्यूम पूरे देश और विदेश में बिकता है. पीयूष कन्नौज की उस इत्र लॉबी के एक सदस्य हैं, जो अखिलेश की काफी करीबी बताये गये हैं. खबरों के अनुसार आनंदपुरी कॉलोनी में पीयूष का परिवार 7-8 साल पहले रहने आया था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही