Search

 
 
 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे 'पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ' अभियान की शुरुआत

 
Lucknow : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार(22 जुलाई) को `पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ` विषय पर पौधरोपण की शुरुआत करेंगे. जिसके तहत 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ विदुर कुटी आश्रम, बिजनौर से `वृक्षारोपण जन अभियान-2023` की शुरुआत करेंगे. मुख्यमंत्री आदित्‍यनाथ ने सभी से एक पौधा अवश्य लगाकर इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाने की अपील की है. इसके पहले मुख्‍यमंत्री योगी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है. हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की. हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए. सीएम ने कहा ``आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के विचारों को आत्मसात करते हुए आज `पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ` विषय पर प्रारंभ हो रहे `वृक्षारोपण जन अभियान-2023` के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है.`` मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लक्ष्य सहजीवन-सह अस्तित्व का संदेश देती अपनी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से हमारे जुड़ाव को बढ़ाने का एक महा-अनुष्ठान भी है. अतः पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को सुनिश्चित करते इस ईश्वरीय कार्य में आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है. मुख्यमंत्री ने आमजन से अनुरोध करते हुए कहा कि आप सभी से अपील है कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं.      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही