Lucknow : उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हो गया है. लखनऊ के काकोरी कस्बे में एक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी. आग लगते ही घर में रखा सिलेंडर विस्फोट कर गया. इस घटना में पति-पत्नी समेत तीन बच्चियां जिंदा जल गयी. वहीं चार लोग बुरी तरह से झुलस गये. चारों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां चारों की हालत गंभीर है. घायलों में इशा (17), लकाब (21), अमजद (34) और अनम (18) शामिल हैं. वहीं मृतकों की पहचान हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50 वर्ष), उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45 वर्ष), उनकी भतीजी राइया (5 वर्ष), भांजी हिबा (2 वर्ष) और हुमा (3 वर्ष) के रूप में हुई है.
UP : घर में आग लगने के बाद सिलेंडर में हुआ विस्फोट, पति-पत्नी समेत तीन बच्चियां जिंदा जली
Last Updated: Mar 06, 2024 12:00 AM (IST)