Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UP : मंत्रियों का बंटा विभाग, ब्रजेश पाठक बने स्वास्थ्य मंत्री, केशव का विभाग बदला

Advertisement
Advertisement
Lucknow : उत्तर प्रदेश में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्रालय सौंपा गया है, जबकि स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है. चौधरी लक्ष्मी नारायण को गन्ना विकास मंत्री का प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण मंत्रालय की ज़िम्मेदारी दी गई है. यूपी चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस से बीजेपी में गए जितिन प्रसाद को सीएम योगी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) दिया है.

योगी ने अपने पास रखा गृह विभाग

सीएम योगी आदित्यनाथ नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबन्धन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग जैसे विभाग अपने पास रखेंगे.

किसे मिला कौन सा विभाग?

  • धर्मपाल सिंह को पशुधन और दुग्ध विकास
  • जितिन प्रसाद को PWD विभाग मिला
  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम्य अभियंत्रण
  • बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण
  • एके शर्मा को नगर विकास के साथ अतिरिक्त ऊर्जा विभाग भी मिला
  • नितिन अग्रवाल को आबकारी विभाग
  • कपिलदेव अग्रवाल को व्यावसायिक शिक्षा विभाग मिला
  • दयाशंकर सिंह के परिवहन विभाग मिला
  • आशीष पटेल के तकनीकी शिक्षा
  • संजय निषाद को मत्स्य पालन
  • असीम अरुण- समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनशक्ति कल्याण
  • सुरेश खन्ना - वित्त एवं संसदीय मंत्री
  • सूर्य प्रताप शाही- कृषि मंत्री
  • जयवीर सिंह- पर्यटन मंत्री
  • नंद गोपाल नंदी- औद्योगिक विकास व निर्यात
  • भूपेंद्र चौधरी- पंचायती राज मंत्री
  • अनिल राजभर- श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री
  • एके शर्मा- नगर विकास व शहरी समग्र विकास मंत्री
  • योगेंद्र उपाध्याय- उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री
  • धर्मवीर प्रजापति- कारागार एवं होमगार्ड मंत्री
  • संदीप सिंह- बेसिक शिक्षा मंत्री
  • गुलाब देवी- माध्यमिक शिक्षा मंत्री
  • दयाशंकर मिश्र `दयालु`- आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री बने
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jeetram-swansi-became-the-president-of-jharkhand-police-fourth-class-employees-union-jharkhand-jaguar/">झारखंड

पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ झारखंड जगुआर के अध्यक्ष बने जीतराम स्वांसी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही