Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UP Election : पीएम मोदी ने अहमदाबाद ब्लास्ट केस का जिक्र कर सपा को घेरा, आतंकियों को केस वापसी का रिटर्न गिफ्ट देनेवाली पार्टी

Advertisement
Advertisement
 Lucknow :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने आज रविवार को उत्तर प्रदेश स्थित हरदोई में जनसभा की. पीएम ने समाजवादी पार्टी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति में यूपी के त्योहार रोकते थे,  जनता उन्हें 10 मार्च को जवाब देगी. पीएम ने कहा कि हरदोई की पुण्य भूमि से होली जैसे पवित्र त्योहार का जुड़ाव हम सभी जानते हैं. मुझे पता है इस बार हरदोई और यूपी के लोगों ने 2 बार रंगों वाली होली खेलने की तैयारी कर ली है. इसे भी पढ़ें : वोट">https://lagatar.in/if-you-dont-vote-than-yogi-has-ordered-bulldozers-fir-against-bjp-mla-t-raja-in-hyderabad-for-his-statement/">वोट

नहीं दोगे, तो योगी ने बुलडोजर मंगवा लिये हैं…वाले बयान पर भाजपा  विधायक टी राजा के खिलाफ हैदराबाद में FIR  

 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ होली मनायेंगे

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका ये उत्साह, ये जोश हम सभी के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ  मनायेंगे. लेकिन अगर 10 मॉर्च को धूमधाम से होली मनानी है, तो इसकी तैयारी अभी पोलिंग बूथ में करनी पड़ेगी, घर घर जाना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें :  मुंबई">https://lagatar.in/mumbai-telangana-cm-kcr-will-meet-uddhav-thackeray-sharad-pawar-today-sanjay-raut-lost-his-cool-on-the-question-of-permission-from-sonia-gandhi/">मुंबई

:  तेलंगाना के CM केसीआर की उद्धव ठाकरे, शरद पवार से मुलाकत आज, सोनिया गांधी से परमिशन के सवाल पर संजय राउत ने आपा खोया…

समाजवादी पार्टी आतंकियों के प्रति मेहरबान रही है

प्रधानमंत्री ने आतंकवाद को लेकर अहमदाबाद ब्लास्ट केस का जिक्र किया. कहा कि कई आतंकियों को फांसी की सजा मिली है. आज मैं इसका जिक्र इसलिए कर रहा हूं क्योंकि कुछ राजनीतिक दल (समाजवादी पार्टी) ऐसे ही आतंकियों के प्रति मेहरबान रहे हैं कहा कि देश की सुरक्षा के लिए बहुत खतरे की बात है. पीएम ने आरोप लगाया कि 2006 में काशी में बम धमाका हुआ था. संकट मोचन मंदिर में भी धमाका किया गया था. वहां के कैंट रेलवे स्टेशन पर भी हमला हुआ. जब 2013 में समाजवादी पार्टी की सरकार फिर सत्ता में आयी,  तो इन लोगों ने शमीम अहमद नाम के आरोपी पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने का फैसला ले लिया था. इसे भी पढ़ें :  कानपुर">https://lagatar.in/kanpur-mayor-accused-of-sharing-photo-while-voting-dm-said-fir-will-be-registered-clarified/">कानपुर

की मेयर पर वोट डालते फोटो शेयर करने का आरोप, डीएम ने कहा, FIR दर्ज होगी,  सफाई दी

अदालत ने समाजवादी सरकार की साजिश को रोका 

पीएम ने कहा कि 2007 में लखनऊ, अयोध्या के कोर्ट परिसर में बम धमाके हुए थे. 2013 में समाजवादी सरकार ने तारिक काजमी नाम के आतंकी से मुकदमा वापस ले लिया था. लेकिन इस मामले में भी अदालत ने समाजवादी सरकार की साजिश नहीं चलने दी और उस आतंकी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

आतंकवादियों के सफाये पर आंसू बहाये जाते हैं

इस क्रम में प्रधानमंत्री ने कहा ऐसे ही यूपी में एक दो नहीं बल्कि आतंकी हमलों के 14 मुकदमों में समाजवादी सरकार ने बहुत सारे आतंकवादियों से मुकदमे वापस लेने का फरमान सुना दिया था. ये लोग विस्फोट कर रहे थे, धमाके कर रहे थे और समाजवादी पार्टी सरकार इन आतंकवादियों पर मुकदमा तक नहीं चलने दे रही थी. कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं का रवैया, और भी खतरनाक रहा है. ये लोग ओसामा जैसे आतंकवादी को जी कहकर बुलाते हैं. ये लोग बाटला हाउस इनकाउंटर में आतंकवादियों के सफाए पर आंसू बहाते हैं. पीएम ने कहा कि इतने वर्षों तक मैं इसलिए चुप रहा क्योंकि अहमदाबाद ब्लास्ट केस की सुनवाई चल रही थी. आज जब अदालत ने आतंकियों को सजा सुना दी है, तो मैं अब विषय को देश के सामने उठा रहा हूं. और मैं आज गुजरात पुलिस की भी प्रशंसा करूंगा कि उसके प्रयासों से आतंकियों के कई मॉड्यूल्स का खात्मा हुआ है.

कभी मुंबई में बम फटते थे

पीएम मोदी ने कहा कि कभी मुंबई में बम फटते थे, तो किसी दिन दिल्ली में, जयपुर, बेंगलुरू, हैदराबाद, गुवाहाटी, लुधियाना, अगरतला, इंफाल, कितने ही शहर उस दौरान बम धमाकों से धर्राये, कितने ही निर्दोष नागरिक उन हमलों में मारे गये.उन्होंने कहा कि जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तो उस दौरान अमदाबाद में भी सीरियल बम धमाके हुए थे. मैं उस दिन को कभी भूल नहीं सकता. उसी दिन मैंने संकल्प लिया था कि मेरी सरकार इन आतंकवादियों को पाताल से भी खोजकर सजा देगी.

माफियावादियों ने यूपी का क्या हाल बना दिया था?

पीएम ने कहा कि पांच साल पहले माफियावादियों ने यूपी का क्या हाल बना दिया था? व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था. राहजनी, छिनैती, लूट आम बात हो गई थी. लोग कहते थे, दिया बरे  घर लौट आओ. उन्होंने कहा कि बुरी तरह चुनाव हार रहे इन घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलायेंगे. लेकिन आपको केवल एक ही बात याद रखनी है- यूपी का विकास, देश का विकास. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही