Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UP : घर में आग लगने दो बच्चे समेत पांच लोग जिंदा जले, कई झुलसे

Ghaziabad :  गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से दो बच्चे समेत पांच लोग जिंदा जल गये. वहीं कई लोग झुलस गये. मृतकों में नाजरा (26), उसकी बेटी इकरा (सात), सैफुल रहमान (35), परवीन (28) और मोहम्मद फैज (सात माह) शामिल हैं. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच कर रही है.

शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लगी, फोम की वजह से पूरे घर में फैली

सहायक पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार के अनुसार, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में आग लगी. आग मकान की नीचे की मंजिल में लगी और ऊपर मौजूद लोग उसमें फंस गये. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया. इसके बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. कहा जा रहा है कि घर के अंदर भारी मात्रा में फोम रखा हुआ था. शॉर्ट सर्किट होने से घर में आग लगी और फोम की वजह से पूरे घर में फैल गयी. ऐसे में घर के अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही