Search

 
 
 

UP : तिलक समारोह से लौट रही जीप और पिकअप वैन में टक्कर, 6 की मौत, 10 घायल

 
Balia (Uttar Pradesh) : यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में आज मंगलवार तड़के पिकअप और जीप में जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी. जबकि करीब दस लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से चार की स्थिति काफी गंभीर है. डॉक्टर ने चारों घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान सहित वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गये हैं.

एक शव की नहीं हो पायी है पहचान

जानकारी के अनुसार, जीप सवार 17 लोग खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे. तभी सुघर छपरा मोड़ के पास जीप की तेज रफ्तार पिकअप वाहन से टक्कर हो गयी. जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी. जबकि दस लोग घायल हो गये. मृतकों की पहचान अमित कुमार गुप्ता (46), रणजीत शर्मा (32), यश गुप्ता (नौ), राज गुप्ता (11) और राजेंद्र गुप्ता (50) के रूप में हुई है. यश गुप्ता व राज गुप्ता सगे भाई थे. वहीं एक शव की पहचान नहीं हो पायी है.  पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही