Search

 
 
 

UP : हरदोई में भीषण सड़क हादसा, 5 बारातियों की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में  तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास शादी समारोह से लौटते रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.
 

Uttar Pradesh :  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में  तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम भुप्पा पुरवा मोड़ के पास शादी समारोह से लौटते रही एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी.

 

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये.  जैसे ही हादसे की सूचना मृतकों के गांव पटियानीम पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया. खुशी का माहौल मातम में बदल गया. 

 

कुसुमा गांव से लौट रही थे बाराती 

 

जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के पटियानीम निवासी नीरज की बारात कुसुमा गांव गई थी. शादी संपन्न होने के बाद बारात के कुछ सदस्य एक अर्टिगा कार में वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया.

 

कार में सवार जितेंद्र, उसके बेटे सिद्धार्थ, रामू, आकाश और जौहरी की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दुर्घटना में घायल 6 अन्य लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया.

 

शवों को पोस्टमार्टम में भेजने की चल रही तैयारी 

 

सीओ अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. शवों का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और राहत व बचाव कार्य तेजी से शुरू किया.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही