Search

 
 
 

यूपी : देवरिया में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, मां और तीन बच्चे जिंदा जले

 
UttarPradesh :  यूपी के देवरिया में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां भलुअनी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में सुबह करीब पांच बजे चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया और घर में आग लग गयी. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गये. इसमें एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं. मृतकों की पहचान डुमरी गांव निवासी शिवशंकर गुप्त  की पत्नी आरती गुप्ता (40 वर्षीय) और बेटी आंचल (11 वर्षीय) व तृप्ति (11 माह की बच्ची) और बेटा कुंदन (12 वर्षीय) के रूप में हुई है.

चाय बनाते समय अचानक फट गया सिलेंडर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती देवी चाय बना रही थी. इसी बीच गैस सिलेंडर अचानक से फट गया. इसके बाद उस कमरे में आग लग गयी. घर में आग लगने की सूचना पाकर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया. लेकिन तब तक मां और उसके तीन बच्चे जिंदा जल चुके थे. गैस सिलेंडर इतनी तेज फटा था कि कमरे की छत और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयी. मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर सैंपल कलेक्ट करके जांच शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही