Search

 
 
 

UP : अलीगढ़ में सांड ने बुजुर्ग किसान को पटक-पटककर मार डाला, दहशत

 
Alligarh (Uttar Pradesh) : यूपी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां अलीगढ़ जिले अतरौली थाना के चंदौली गांव में गुरूवार देर रात सांड ने एक बुजुर्ग किसान को सींग से पटक-पटक कर मार डाला. बुजुर्ग किसान की पहचान ओमप्रकाश (63) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

देर रात खेत से लौटने के दौरान हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जा जाता है कि ओमप्रकाश गुरूवार की देर रात खेत से काम करके घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में अचानक एक सांड ने उनपर हमला कर दिया. सांड ने सींग में फंसाकर बुजुर्ग को कई बार पटका. चीख सुनकर आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ओमप्रकाश जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ ले गयी, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही