Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी  :  मायावती  मैदान में उतरीं, कहा, बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, जनता भाजपा-सपा-कांग्रेस के झांसे में नहीं आनेवाली

Advertisement
Advertisement
 Lucknow :  बसपा प्रमुख मायावती ने आज मंगलवार को अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान कर  दिया. उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं किया जायेगा. साथ ही मायावती ने आरोप लगाया कि चुनाव आते देख योगी सरकार आधी-अधूरी योजनाओं का  लोकार्पण और शिलान्यास कर रही है. कहा कि  जनता उनके झांसे में नहीं आयेगी. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि उनका भी सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह ही कोई परिवार नहीं है. मायावती ने कहा कि सर्वसमाज ही उनका परिवार है.   बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022  नजदीक आ गया है. इसके साथ ही राजनीतिक दलों ने शतरंज की बिसात बिछानी शुरू कर दी है.

लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है

मायावती ने कहा कि चुनाव नजदीक है. इसलिए लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है. जिन्ना मुद्दा भी जानबूझकर उठाया गया है. जनता इनके बहकावे में न आये. उन्होंने कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस आज कई राज्यों में हार रही है, क्योंकि अगर उन्होंने काम किया होता तो ऐसा न होता. आज  कांग्रेस सपा की तरह चुनावी वायदे कर रही है, जनता उस पर भरोसा नहीं करने वाली. इसे भी पढ़ें : चीन">https://lagatar.in/china-settled-a-village-in-arunachal-occupied-since-1959-indian-defense-sourcerejects-pentagon-report/">चीन

ने अरुणाचल में जहां बसाया गांव, वहां 1959 से ही PLA का कब्जा, पेंटागन की रिपोर्ट खारिज की भारतीय रक्षा सूत्र ने

बसपा दूसरी पार्टी के साथ चुनावी समझौता नहीं करेगी

मायावती ने कहा कि बसपा किसी भी दूसरी पार्टी के साथ किसी भी तरह का कोई चुनावी समझौता नहीं करेगी.   उन्होंने कहा कि हम जनता से गठबंधन करेंगे और प्रदेश में सरकार बनायेंगे. मायावती का कहना था कि चुनाव आते देख भाजपा ताबड़तोड़ सरकारी योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर रही है. जनता इनके झांसे में कभी नहीं आयेगी, इस क्रम में उन्होंने कांग्रेस और सपा पर भी हल्ला बोला. कहा कि कांग्रेस भी भाजपा के नक्शेकदम पर है, इसलिए लगातार लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है. अगर उन्होंने सत्ता में रहते हुए 50 फीसदी भी अपने वादे पूरे किये होते तो आज केंद्र की सत्ता से बाहर न होते. मायावती ने कहा कि जनता सपा के चुनावी वादों पर यकीन नहीं करेगी और उन्हें वोट नहीं देगी. इसे भी पढ़ें : लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-kheri-violence-fsl-report-came-out-firing-from-ashish-mishra-ankit-das-gun/">लखीमपुर

खीरी हिंसा : FSL रिपोर्ट सामने आयी, आशीष मिश्रा, अंकित दास के गन से की गयी थी फायरिंग

 मायावती ने कहा, भाजपा आपदा में अवसर तलाशती है

मायावती ने कहा कि भाजपा ने 2017 में किये चुनावी वादों में से 50 फीसदी को भी पूरा नहीं किया.  अब जब चुनाव नजदीक है तो दिखावे के लिए उद्घाटन, शिलान्यास और घोषणाएं की जा रही हैं. उन्होंने कहा, फ्री राशन दिये जाने की बात कही जा रही है वह चुनाव खत्म होते ही रोक दी जायेगी.   उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा आपदा में अवसर तलाशती है. यूपी में जो भी काम हुआ, वह सिर्फ बसपा सरकार में किया गया.

हार के डर से पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए

मायावती ने कहा कि आज जब चुनाव नजदीक है तो नाटक शुरू है. गरीबों को फ्री राशन भाजपा सरकार का सिर्फ चुनावी एजेंडा है. उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा में कोई अंतर नहीं है. उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है.  हार की डर से ही केंद्र और प्रदेश की सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम काम किये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही