Search

UP : मुख्तार अंसारी को कालीबाग कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे में उमड़ा लोगों का हुजूम

कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार वालों को जाने की इजाजत जनाजे में उमड़ा लोगों का हुजूम Ghazipur/Lucknow :  माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को आज कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. मुख्तार अंसारी के शव को उनके माता-पिता के क्रब के पास में ही दफनाया गया. मुख्तार अंसारी को दफनाने से पहले नमाज-ए-जनाजा की रस्म अदा की गयी. कब्रिस्तान के अंदर परिवार वालों के अलावा किसी को भी जाने नहीं दिया गया. मुख्तार के अंतिम संस्कार में उनके बड़े भाई व गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, बड़े भाई व पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी, छोटा बेटा उमर अंसारी, भतीजा व विधायक सुहेब अंसारी समेत परिवार के अन्‍य सदस्‍य मौजूद रहे. हालांकि मुख्तार के बड़े बेटे व विधायक अब्‍बास अंसारी अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वो आपराधिक मामलों में कासगंज जेल में बंद है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot-2024-03-30-100120-e1711773139779.jpg"

alt="" width="477" height="293" />

आवास से लेकर कब्रिस्तान तक चप्पे-चप्पे पर थी पुलिस तैनात 

मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. अंसारी के आवास से कालीबाग कब्रिस्तान तक चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस, पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) और अर्धसैनिक बलों के जवान मौजूद थे. इससे पहले मोहम्मदाबाद आवास से मुख्तार अंसारी का जनाजा निकला. जिसमें लोगों का हुजूम उमड़ा. मुख्तार का जनाजा निकलने से पहले ही मुख्तार अंसारी के आवास के बाहर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गये थे. इस दौरान लोगों ने `मुख्तार अंसारी जिंदाबाद` के नारे भी लगाये. गैंगस्टर-राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटा ओसामा भी मुख्तार अंसारी के घर पहुंचा था.

दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार अंसारी की हुई मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि

जानकारी के अनुसार, मुख्तार अंसारी की तबीयत गुरुवार देर रात अचानक बिगड़ गयी थी. वो बैरेक में बेहोश होकर गिर गये थे. जिसके बाद उन्हें दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गयी. मुख्तार के परिजनों ने अंसारी को जेल में धीमा जहर देने का आरोप लगाया. लेकिन पोस्टमॉर्टम से इस बात की पुष्टि हुई है कि मुख्तार अंसारी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई.

कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात मुख्तार का शव पहुंचा था पैतृक आवास 

बता दें कि माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के शव का पोस्टमार्टम बांदा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के एक पैनल ने किया था. पोस्टमार्टम होने के बाद शाम पौने पांच बजे 26 वाहनों के सुरक्षा काफिले के साथ अंसारी का शव देर रात करीब एक बजकर 10 मिनट पर पैतृक आवास गाजीपुर पहुंचा था. इस दौरान कई लोग पूरी रात अंसारी के आवास के बाहर जमे रहे. हालांकि  सुबह तक भीड़ थोड़ी कम हुई. लेकिन दफनाने से पहले अंसारी के आवास के बाहर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp