Prayagraj : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद यूपी हाई अलर्ट पर है. प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू की गयी है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. प्रयागराज में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी समेत वरिष्ठ अफसरों को प्रयागराज जाने के निर्देश दिये हैं. साथ ही राज्य के सभी जिलों से हर 2 घंटे पर लॉ एंड आर्डर सिचुएशन पर अपडेट मांगा है. सीएम ने संवेदनशील इलाकों में पुलिस पीएसी और आरएएफ को फ्लैग मार्च करने को कहा है. योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. सीएम आज अपने आवास पर ही रहेंगे और प्रयागराज की पल-पल की रिपोर्ट लेंगे.
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
कल अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। pic.twitter.com/kfKhO9u7yf">https://t.co/kfKhO9u7yf">pic.twitter.com/kfKhO9u7yf
उ.प्र.: प्रयागराज में पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश के सभी ज़िलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April">https://twitter.com/AHindinews/status/1647407300444061697?ref_src=twsrc%5Etfw">April
16, 2023
#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/XIZ8NXajPr">pic.twitter.com/XIZ8NXajPr
प्रयागराज: ज़िलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर का काफिला उस इलाके में गश्त कर रहा है, जहां कल अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को गोली मारी गई थी। pic.twitter.com/XIZ8NXajPr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April">https://twitter.com/AHindinews/status/1647412579650924545?ref_src=twsrc%5Etfw">April
16, 2023
Leave a Comment