Lucknow : माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी की उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ झांसी में हुई मुठभेड़ में मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नीत सरकार के पिछले छह साल के कार्यकाल में हुई विभिन्न मुठभेड़ों में राज्य में 183 अपराधी मारे गये हैं. विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को पीटीआई को बताया कि 20 मार्च, 2017 से राज्य में पुलिस मुठभेड़ों में 183 अपराधियों को मार गिराया गया है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 20 मार्च, 2017 से राज्य में 10,900 से अधिक पुलिस मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें 23,300 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, 5,046 अपराधी घायल हुए हैं तथा 183 अपराधी मारे जा चुके हैं. पुलिस मुठभेड़ों में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 1,443 है. इसे भी पढ़ें : असली">https://lagatar.in/modi-government-destroying-the-constitution-by-misusing-power-sonia-gandhi/">असली
राष्ट्र विरोधी है मोदी सरकार, सत्ता का दुरुपयोग कर संविधान को नष्ट कर रही है : सोनिया गांधी
चीफ मोहन भागवत आज गुजरात में 10 हजार से भी अधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे
राष्ट्र विरोधी है मोदी सरकार, सत्ता का दुरुपयोग कर संविधान को नष्ट कर रही है : सोनिया गांधी
मुठभेड़ों में अब तक 13 पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं
उप्र पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 20 मार्च 2017 से राज्य में हुई मुठभेड़ों में अब तक 13 पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं. इनमें एक पुलिस उपाधीक्षक सहित वे आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं जो जुलाई 2020 में कानपुर के चौबेपुर इलाके के बिकरू गांव में घात लगाकर बैठे गैंगस्टर विकास दुबे के साथियों की गोलीबारी में मारे गये थे. वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन से उत्तर प्रदेश वापस लाने के दौरान दुबे ने भागने का प्रयास किया था और मुठभेड़ में मारा गया. उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस ने दावा किया कि 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को झांसी में हुई मुठभेड़ में असद के मारे जाने को लेकर सवाल उठाये थे. इसे भी पढ़ें : RSS">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwat-will-address-more-than-10000-volunteers-in-gujarat-today/">RSSचीफ मोहन भागवत आज गुजरात में 10 हजार से भी अधिक स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे
Leave a Comment