Search

 
 
 

UP : सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी सीतामढ़ी से लड़की देखने जा रहे थे प्रयागराज

 
सभी लोग कार से सीतामढ़ी से प्रयागराज लड़की देखने जा रहे थे  Bihar/UP : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज जा रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी. वहीं तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वाराणसी रेफर कर दिया. घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गये. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है.

10 मीटर तक घिसटती चली गयी कार

एसपी अजय पाल शर्मा के अनुसार, बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले गजाधर शर्मा अपने परिवार वालों के साथ कार से अपने बेटे चंदन शर्मा की शादी के लिए लड़की देखने प्रयागराज जा रहे थे. करीब ढाई बजे जब कार जौनपुर-केराकत मार्ग पर पहुंची, तभी जौनपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी.  टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गयी और उसके परखच्चे उड़ गये. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह को मृत घोषित कर दिया. जबकि तीन लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया. हादसे में मरने वालों की पहचान सीतामढ़ी निवासी गजाधर शर्मा (60), उनके बेटे अनीश शर्मा (35), जवाहर शर्मा (57), उनके 17 वर्षीय पुत्र, सोनम (34) और रिंकू (32) के रूप में की गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही