Search

 
 
 

यूपी : हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, छह मजदूरों की मौत

यूपी स्थित हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे 90 करोड़ की लागत वाले निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह मजदूरों की मौत होने की खबर है.
 

Lucknow : यूपी स्थित हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे 90 करोड़ की लागत वाले निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह मजदूरों की मौत होने की खबर है.  

 

यह  हादसा आज शुक्रवार तड़के दो-तीन बजे के बीच तेज आंधी और बारिश के कारण हुआ है. हमीरपुर के ललपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी व कंडौर गांव के बीच बेतवा नदी पर पुल बनाया जा रहा था.  

 

घटना की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची. प्रशासन ने जेसीबी मशीनों की मदद से पुल के मलबे को हटाने और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.

 

मलबे में दबकर छह मजदूरों की मौत हो गयी है. कुछ अन्य मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही