Search

यूपी से बड़ी खबर, गैंगस्टर विनोद उपाध्याय एनकाउंटर में ढेर

Lucknow : उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने आज शुक्रवार को सुल्तानपुर में एक मुठभेड़ में गैंगस्टर व शार्प शूटर विनोद उपाध्याय को मार गिराया. वह गोरखपुर के टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल था. पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था. शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय अपना एक संगठित गिरोह बनाकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर और लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था. यूपी पुलिस के मुताबिक, विनोद पर प्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या, अपहरण, फिरौती और लूटपाट के 35 मामले दर्ज थे.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यूपी एसटीएफ की टीम अहले सुबह साढ़े तीन बजे छापेमारी करने गयी. पुलिस को देख विनोद भागने लगा और उन पर फायरिंग करने लगा. लिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलायी. पुलिस और विनोद के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली. इस दौरान पुलिस की गोली से विनोद उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था विनोद

विनोद गोरखपुर के भुईया थाने के माया बाजार का रहनेवाला था. विनोद उपाध्याय लंबे समय से फरार चल रहा था. जनवरी 2023 में भी वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विनोद कानपुर में छिपा है. जब पुलिस वहां पहुंची वह वहां से फरार हो गया. पुलिस ने विनोद उपाध्याय के  लखनऊ वाले फ्लैट में भी हयी. लेकिन वहां भी विनोद नहीं था. तब से पुलिस को विनोद की तलाश थी. लेकिन एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने इस बार विनोद उपाध्याय को मार गिराया.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp