Search

 
 
 

यूपी : 4 टाइम बम के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार, STF और IB कर रही पूछताछ

 
Merath (UP) : उत्तर प्रदेश के मेरठ में यूपी एसटीएफ की टीम ने चार टाइम बम के साथ एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम जावेद शेख है. एसटीएफ की टीम ने उसके पास से बॉटल की मदद से बनाये गये 4 टाइम बम को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है. यूपी एसटीएफ और आईबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है. पूछताछ में आरोपी ने इमराना नाम की एक महिला का नाम बताया है. कहा कि उस महिला ने ही उसे बम बनाने का ऑर्डर दिया था. उसका नेपाल कनेक्शन भी सामने आ रहा है. जानकारी के अनुसार, पकड़े गए संदिग्ध युवक का मुजफ्फरनगर दंगों से भी कनेक्शन सामने आ रहा है. बता दें, एसटीएफ की टीम ने संदिग्ध को मुजफ्फरनगर के खालापर से गिरफ्तार किया है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एसटीएफ उत्तर प्रदेश के प्रमुख अमिताभ यश ने बताया कि ऐसे ही बम मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान भी बांटे गये थे. टीम उसके मुजफ्फरनगर दंगा और आतंकी कनेक्शन की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/india-england-test-match-in-ranchi-on-23rd-february-tickets-will-be-sold-from-friday/">रांची

में भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच 23 फरवरी को, शुक्रवार से होगी टिकटों की बिक्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही