Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपर बाजार की दुकानें तोड़े जाने के आदेश पर 14 तक रोक

Advertisement
Advertisement
Ranchi : म्युनिसिपल अपील ट्रिब्यूनल में अपर बाजार की दुकानों को तोड़े जाने के आदेश के खिलाफ दाखिल की गई अपील पर सुनवाई हुई. अपील पर सुनवाई करते हुए ट्रिब्यूनल ने एक बार फिर दुकान संचालकों को राहत देते हुए अगली सुनवाई तक निगम की कार्रवाई पर रोक का आदेश बरकरार रखा है. मामले की अगली सुनवाई 14 फरवरी को निर्धारित की गई है. अपीलार्थियों की ओर से ट्रिब्यूनल में पक्ष रख रहे अधिवक्ता सुमित गाड़ोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को 6 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें निगम के आदेश पर रोक बरकरार रखा गया है. जिन प्रतिष्ठान के मामलों की सुनवाई सोमवार को हुई, उनमें मोदी संस, विजय कुमार एंड संस एवं द्वारिकाधीश वस्त्रालय समेत अन्य के मामले शामिल थे.

29  दुकानों को सील करने का नोटिस दिया गया है

वहीँ अन्य मामलों की सुनवाई मंगलवार को होनी है. मंगलवार को होने वाली सुनवाई में ट्रिब्यूनल क्या आदेश पारित करता है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण है. बता दें कि रांची के अपर बाजार की 29  दुकानों को नगर निगम की ओर से सील करने का नोटिस दिया गया है. नगर निगम के इस आदेश के खिलाफ दुकानदारों ने म्युनिसिपल अपील ट्रिब्यूनल का दरवाज़ा खटखटाया है. पिछले सप्ताह नगर निगम की टीम दल- बल के साथ दुकानों को तोड़ने भी पहुंची थी, लेकिन दिन भर की नूरा-कुश्ती के बाद ट्रिब्यूनल ने निगम के आदेश पर रोक लगा दिया था, जिसके बाद निगम की टीम को बिना कार्रवाई के ही वापस लौटना पड़ा था. इसे भी पढ़ें – मोदी">https://lagatar.in/modis-taunt-on-the-opposition-the-needle-of-some-people-stuck-on-2014-itself/">मोदी

का विपक्ष पर तंज – कुछ लोगों की सुई 2014 पर ही अटकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही