Search

 
 
 

UP : जौनपुर में रोडवेज बस से टकराने के बाद ट्रैक्‍टर पलटा, छह श्रमिक दबकर मरे, दो घायल

 
UttarPradesh :  उत्तर प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रैक्‍टर में जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क पर पलट जाने से उसमें दबकर छह श्रमिकों की मौत हो गयी. वहीं दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये. यह घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. मृतकों की पहचान सिकरारा थाना के अलीशाहपुर निवासी नीरज सरोज (28), राजेश सरोज (45), संग्राम विश्वकर्मा (25) व चाई मुसहर (20),  बधुआवर निवासी गोविंद विंद (30) और बक्‍शा थाना क्षेत्र के वीरपालपुर निवासी अतुल सरोज (30) के रूप में हुई है.  पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

पांच श्रमिक की घटनास्थल पर ही मौत, एक की इलाज के दौरान गयी जान

ग्रामीण एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस रविवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे प्रयागराज से देवरिया जा रही थी. समाधगंज बाजार के पास रोडवेज बस 12 श्रमिकों को लेकर जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गयी. टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क पर पलट जाने से उसमें दबकर पांच श्रमिकों की मौके मौत हो गयी. जबकि ड्राइवर समेत तीन श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और सिकरारा सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र भेजा. लेकिन तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने  तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जहां देर रात करीब दो बजे इलाज के दौरान एक घायल श्रमिक की मौत हो गयी. पुलिस ने श्रमिकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही