Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UP : मजदूरों से भरी टैक्टर ट्रॉली खाई में पलटी, एक की मौत, 24 से ज्यादा घायल

UP : उत्तर प्रदेश के बदायूं के बिसौली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. मजदूरों से भरी टैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी. ट्रॉली के नीचे दबकर 14 वर्षीय अजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि 24 से ज्यादा मजदूर घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गदगांव से बिसौली वापस लौट रही थी. तभी रानेट गांव के मोड़ पर अचानक ट्रॉली का टायर पंचर हो गया और ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गयी. हादसे की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. ट्रॉली में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. इसे भी पढ़ें : प्रशांत">https://lagatar.in/possibility-of-return-of-el-nino-in-the-pacific-ocean-region-india-will-have-weak-monsoon-this-year/">प्रशांत

महासागर क्षेत्र में El Nino की वापसी की संभावना, भारत में इस साल कमजोर मॉनसून रहेगा!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही