Search

 
 
 

UP : मिर्जापुर में ट्रक की टक्कर से दो कारों में लगी आग, 9 लोग जिंदा जले, ट्रक चालक व खलासी की भी मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो कारों में आग लग गई. आग लगने से कार में सवार नौ लोग जिंदा जल गए. जबकि ट्रक चालक और खलासी की भी जान चली गई.
 

Lagatar Desk :  उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो कारों में आग लग गई. आग लगने से कार में सवार नौ लोग जिंदा जल गए. जबकि ट्रक चालक और खलासी की भी जान चली गई. 

 

ट्रक से टक्कर के बाद दोनों कारें ट्रेलर से टकराई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से आ रहे चना लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद दोनों कारें अपने आगे चल रहे एक ट्रेलर से भिड़ गईं और उसमें आग लग गईं.

 

अंदर फंसे लोग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें बचाया नहीं जा सका. सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इसके बाद जले हुए शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

 

हादसे के बाद वाराणसी-रीवा हाईवे पर लगा लंबा जाम

हादसे में बोलेरो में सवार 8 लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जिंदा जल गए. वहीं स्विफ्ट डिजायर के चालक की भी मौत हो गई. दूसरी ओर, ट्रक का चालक और खलासी भी इस हादसे में जान गंवा बैठे. 

 

हादसे के बाद वाराणसी-रीवा हाईवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही