Search

 
 
 

UP : गोरखपुर में अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा, दो की मौत

 
UttarPradesh : यूपी के गोरखपुर में मंगलवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों को अनियंत्रित कार ने रौंद डाला. जिससे दो मजदूर की मौत हो गयी. वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं कार बेकाबू होकर पलट गयी. कार में चार लोग सवार थे. कार में सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आयी है. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार चालक समेत चारों युवक को हिरासत में लिया है.
इसे भी पढ़ें : सीवान">https://lagatar.in/siwan-criminals-attacked-the-police-team-that-arrived-to-raid-one-policeman-died-due-to-bullet-injuries/">सीवान

: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने किया हमला, गोली लगने से एक पुलिसकर्मी की मौत

फुटपाथ पर रात में दर्जनों की संख्या में सोते हैं मजदूर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर सो रहे तीन लोगों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक की मौके पर जान चली गयी. वहीं एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं एक का इलाज चल रहा है. गौरतलब है कि गोरखनाथ ओवरब्रिज के फुटपाथ पर रात में दर्जनों की संख्या में मजदूर, रिक्शा चालक और अन्य लोग सोते हैं.
इसे भी पढ़ें : उज्जैन">https://lagatar.in/bajrang-dal-created-ruckus-regarding-promotion-of-brahmastra-in-ujjain-alia-ranbir-returned-without-seeing-mahakal/">उज्जैन

में ‘ब्रह्मास्त्र’ के प्रमोशन को लेकर बजरंग दल ने मचाया बवाल, महाकाल के दर्शन किये बिना आलिया-रणबीर वापस लौटे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही