Ranchi : जदयू नेता सागर कुमार ने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में यूपीए उम्मीदवार की जीत तय है. जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने भी महागठबंधन को समर्थन की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो का गृह जिला के साथ ही प्रभाव क्षेत्र भी है. स्थानीय मजदूर, किसान और स्थानीय मतदाताओं का उनसे सीधा जुड़ाव रहा है. जिसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी बजरंग महतो को चुनाव में मिलेगा. जदयू अध्यक्ष खीरू महतो लगातार जनसम्पर्क और साझा चुनावी सभा में शामिल होकर महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे हैं. साथ ही जदयू के जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी भी घर-घर जनसम्पर्क कर यूपीए उम्मीदवार को जिताने का अनुरोध कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : शहरी">https://lagatar.in/it-will-take-time-to-regularize-7-lakh-illegal-buildings-of-urban-bodies/">शहरी
निकायों के 7 लाख अवैध भवनों को नियमित होने में अभी लगेगा टाइम
कैदियों की मौत पर डीसी को देनी है जांच रिपोर्ट, न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से अब तक नहीं मिली [wpse_comments_template]
निकायों के 7 लाख अवैध भवनों को नियमित होने में अभी लगेगा टाइम
ममता देवी को न्याय दिलाने के लिए झारखंड जदयू ने दिया महागठबंधन को समर्थन
वर्तमान में जदयू झारखंड में महागठबंधन का अंग नहीं है, मगर वृहद राजनीतिक गोलबंदी और ममता देवी को न्याय दिलाने के लिए और सामंतवादी व्यवस्था को समाप्त करने के लिए पार्टी ने महागठबंधन को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि आजसू की यह फितरत बन चुकी है, जहां वे जनादेश प्राप्त करने में सफल नहीं होते वहां छल प्रपंच कर सत्ता हथियाना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें : दो">https://lagatar.in/investigation-report-has-to-be-given-to-dc-on-the-death-of-two-prisoners-yet-not-received-from-the-judicial-magistrate/">दोकैदियों की मौत पर डीसी को देनी है जांच रिपोर्ट, न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से अब तक नहीं मिली [wpse_comments_template]
Leave a Comment