Search

 
 
 

अपडेट: बोकारो : ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, विरोध में एनएच 7 घंटे जाम

 

 उकरीद मोड़ के पास हादसा, ट्रक चालक भागने में सफल

Bokaro : बोकारो के बारी को-ऑपरेटिव मोड़ (उकरीद) के पास बोकारो-रामगढ़ हाईवे पर 24 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, हादसे में सिवनडीह निवासी ऑटो चालक मोहम्मद शमी उर्फ तेजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो पर पीछे बैठे मो. अब्दुल कलाम ने बीजीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वह जादानगर का रहने वाला था. इधर, घटना के विरोध में और मुआवजे की मांग को लोगों ने उकरीद मोड़ के पास एनएच को जाम कर दिया. विधायक बिरंची नारायण व सिटी डीएसपी के काफी प्रयास के बाद लोग माने. पीड़ित परिवार को मुआवजा व बेटियों की पढ़ाई का आश्वासन मिलने के बाद दोपहर करीब दो बजे जाम हटा लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिट्टी लदा ट्रक (संख्या जेएच 02 बीके 9889) बालीडीह की ओर से आ रहा था, जबकि ऑटो (संख्या जेएच 09एटी 3511) बोकारो रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहा था. उकरीद मोड़ के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला. स्थानीय लोगों ने ट्रक के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई है. ट्रक को हटाने के बाद ही सही घायलों की सही जानकारी मिल सकेगी.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक की गलती से हादसा हुआ.

शहर में लगा महाजाम, आवागमन ठप, घंटों फंसे रहे लोग  

[caption id="attachment_710015" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/bokaro-jam-2-new-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" />  टक्कर मारने वाले ट्रक को घेरकर सड़क जाम करते लोग[/caption]

बोकारो-रामगढ़ एनएच पर जाम लागा देने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. इसके चलते पूरे शहर में सुबह से ही महाजाम की स्थिति रही. बोकारो विधायक बिरंची नारायण व सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, लेकिन लोग अपनी जिद पर अड़े हुए थे. काफी मान-मनौवल के बाद दोपहर दो बजे जाम हटा.

1 लाख रु. मुआवजा, 3 बेटियों की कस्तूरबा में पढ़ाई का आश्वासन

ग्रामीणों के साथ वार्ता में प्रशासन ने मृत ऑटो चालक के परिवार को एक लाख रुपए मुआवजा व अंतिम संस्कार के लिए 20 हजार रुपए देने का आश्वासन दिया. वहीं, विधायक बिरंची नारायण ने उसकी 3 बेटियों की कस्तूरबा गांधी विद्यालय में निः शिक्षा और परिवार को इंदिरा आवास दिलाने की बात कही. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/godda-life-imprisonment-to-the-accused-of-murder-one-lakh-rupees-fine-as-well/">

गोड्डा : हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, एक लाख रु. जुर्माना भी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही