Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपडेट : धनबाद में लगा पुस्तक मेला, 55 स्टॉल पर 60 प्रकाशकों की किताबें उपलब्ध

Dhanbad : बदलते समय के साथ डिजिटल होती दुनिया ने लोगों की जीवनशैली ही बदल दी है. बच्चे भी अब पेपर बुक कि जगह ई-बुक्स से पढ़ाई कर रहे हैं. इसे देखते हुए बंगाली वेलफेयर सोसायटी ने धनबाद के जिला परिषद मैदान में पुस्तक मेले का आयोजन किया है. पुस्तक मेला 7 अप्रैल तक चलेगा. मेले की थीम "भंडारे तबो विविधो रतन" यानी हमारे स्टॉक में विभिन्न प्रकार के रत्न उपलब्ध हैं पर आधारित है. 2 अप्रैल रविवार को मेले में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व डिजिटल बुक्स प्रेमी पहुंचे और अपनी पसंद की किताबें खरीदी. सोसायटी के सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने बताया कि पुस्तक मेले का आयोजन वर्ष 2012 से किया जा रहा है. यह मेले का 9 वां वर्ष है. बच्चों व पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए मेले में कई प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं.

प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

पुस्तक मेले में कुल 55 स्टॉल हैं, जहां 60 से अधिक प्रकाशकों की किताबें उपलब्ध हैँ. पुस्तकों की खरीदारी पर 10% की छूट दी जा रही है. बच्चों के लिए खाने-पीने, हस्तकला, ज्वेलरी, आर्ट गैलरी के साथ कई अन्य वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए हैं. सचिव ने बताया कि मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता की मुक्तोधारा नृत्य मंडली के साथ लोकल कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं. स्कूली बच्चों के लिए भाषण सहित अन्य प्रतिगोगिएं होंगी. मेले का समय दोपहर 3 बजे से रात  10 बजे है. समिति ने 10 रुपए प्रवेश शुल्क रखा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pg-semester-1-exam-in-bbmku-from-8th-april/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा 8 अप्रैल से [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही