Search

 
 
 

अपडेट : धनबाद के जोड़ापोखर में कोयला चोरी में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में संघर्ष, युवक की हत्या

 

बरारी में नई अवैध माइंस खोलने पर हुआ विवाद, जमकर मारपीट, धारदार हथियार से किया वार

पिता के बयान पर 7 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Jorapokhar : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की बरारी लक्ष्मी कॉलोनी में कोयला चोरों के गुटों में वर्चस्व को लेकर 13 अगस्त रविवार की रात जमकर मारपीट हुई. कॉलोनी के पास नई अवैध माइंस खोलने के मुद्दे पर दोनों गुट आपस में भिड़ गए. पहले रेलवे लाइन के पास मारपीट हुई. फिर, शिव मंदिर के पास एक गुट के दर्जन भर युवक जुटे और दूसरे गुट के अमित सिंह की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. वहां गोली चलने की चर्चा है. अमित सिंह जीतपुर निवासी अशोक सिंह का पुत्र था. मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन पर पड़े खून से लथपथ शव को अपने कब्जे में ले लिया और घटना की जांच पड़ताल की. घटनास्थल से मृतक की पल्सर बाइक भी बरामद की है. मृतक के पिता अशोक सिंह के बयान पर जोड़ापोखर थाना पुलिस ने 7 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (कांड संख्या 175/23) दर्ज की है. नामजद आरोपियों में जगदीश, विशाल नोनिया, शिवा, सोन कमल, जिसु सिंह व दो अन्य शामिल हैं. अशोक सिंह सेल के रिटायर कर्मी हैं, जवान बेटे की हत्या की खबर से माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

पिता बोले- रात 11 बजे फोन कर बुलाया अमित को

दर्ज प्राथमिकी में पिता ने आरोप लगाया है कि अमित अपने बहनोई धीरेंद्र सिंह व बहन ममता देवी के यहां डिगवाडीह में रहता था. रविवार की रात करीब 11 बजे अमित के मोबाइल पर फोन आया. इसके तुरंत बाद अमित बहन के घर से निकल गया. कुछ देर बाद बेटे के दोस्त तबरेज ने उन्हें फोन अमित के घायल होने की सूचना दी. कॉलोनी में पहुंचने पर अमित मरा पड़ा था.

नशा करने के दौरान हुई हत्या : थाना प्रभारी  

इस संबंध में पूछे जाने पर जोड़ापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया  कि यह कोयला चोरी का मामला नही है, बल्कि नशा करने के दौरान हत्या हुई है. फ़िलहाल, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि अमित झरिया थाना क्षेत्र में बाइक चोरी, मारपीट, छिनतई, आर्म एक्ट सहित कई मामलों में आरोपी था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-inspected-voter-list-of-two-booths-in-bhuli/">धनबाद

: डीसी ने भूली में दो बूथों की वोटर लिस्ट का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही