Search

अपडेट : धनबाद : रंगदारों की धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे व्यवसायी- जिला चैम्बर

चैंबर की बैठक में दिखाई एकजुटता, मिलकर लड़ने का संकल्प

कारोबारियों पर चल रहे गोली-बम, प्रशासन व जनप्रतिनिधि मौन  : चेतन

एसएसपी बोले- अब किसी में धमकाने की औकात नहीं, जल्द होगी गिरफ्तारी  

Dhanbad : धनबाद कोयलांचल के व्यवसायी अपराधियों के निशाने पर हैं. उन पर अक्सर गोली और बम चलाकर दबाव बनाया जा रहा है. लगातार धमकियां मिल रही हैं. लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. धनबाद मे लूट-खसोट नहीं होने देंगे. यह बातें 18 सितंबर सोमवार की शाम जिला चैम्बर की बैठक में महासचिव अजय नारायण लाल ने कहीं. बताया कि इस गंभीर समस्या पर धनबाद ही नहीं, बल्कि गिरिडीह, रांची, बोकारो समेत राज्य के तमाम चैम्बर साथ देने को तैयार हैं. जिला चैंबर अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि रंगदारी के लिए कारोबारियों पर लगातार गोली-बम चल रहे हैं, जिससे वे घुट-घुटकर जीने को मजबूर हैं. लेकिन पुलिस प्रशासन और ज़नप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं. ज़नप्रतिनिधियों को समझना होगा की व्यापारी भी वोटर हैं. ऐसा ही रहा, तो अब जन आंदोलन होगा. बैठक में जिला चैम्बर  के 54 सदस्यों के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिशन सहित अलग-अलग 25 संगठनों के सदस्य शामिल थे. सभी ने एक एकजुट होकर रंगादरों के खिलाफ लड़ने का मन बनाया.

एसएसपी के पहुंचते ही बदल गए सुर, सभी ने कहा चाहिए सुरक्षा 

[caption id="attachment_761703" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/chamber-2-new-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बैठक में भाग लेते व्यवसायी[/caption] बैठक की शुरुआत से ही व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अडिग थे. मंच पर आने वाले सभी व्यापारी एकजुटतस की बात कर रहे थे और अनिश्चितकालीन हड़ताल को पूर्ण समर्थन दे रहे थे. एक दर्जन वक्ताओं ने अपना वक्तवय दे दिया था. तभी धनबाद एसएसपी संजीव कुमार मंच पर पहुंचे. उनके आते ही मामला अनिश्चितकालीन हड़ताल से पलटकर सुरक्षा देने की मांग पर आ गया. एसएसपी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा की पूरी जिमेवारी पुलिस की है. एक माहौल बनाया गया, जिससे लोगों में डर पैदा हुआ. पुलिस क्या कर रही है यह जानने की जरूरत है. दो गैंग धनबाद में अपराध को बढ़ावा दे रहे हैं. एक जेल में है और दूसरा विदेश में छुपा है. पिछले कुछ दिनों मे 60 बदमाशों को जेल भेजा जा चुका है. नेपाल, यूपी, वेस्ट बंगाल से अपराधी पकडाए. यही वजह है कि अब अपराधियों की कोई बड़ी घटना को आंजाम देने की औकात नहीं है.

सुरक्षा मिले, नहीं तो आर्म्स का लाइसेंस दें : विनय

बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हम व्यापार करते हैं. सरकार को भी राजस्व देते हैं. इसके बावजूद धनबाद में रंगदारी और गुंडागर्दी का माहौल है. सरकार सुरक्षा दे, या फिर सभी व्यापारियों को आर्म्स का लाइसेंस जारी करे. हम खुद लड़ेंगे.

डॉक्टर भी समस्या से अछूते नहीं : डॉ मेजर

आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. मेजर चंदनद ने कहा कि डॉक्टर भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं. हम सभी डर  के माहौल में जी रहे हैं. रंगदार या शूटर कब मरीज के वेश में आ जाए यह कहना मुश्किल  है. खुद को मजबूत करना होगा.

पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी, तो खुद लड़ेंगे : राजकुमार

झरिया मारवाड़ी संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि रंगदारों को लाखों रुपए देने से अच्छा है कि वही पैसा हम अपनी सुरक्षा में लगाएं. यदि पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा नहीं दी, तो खुद लड़ेंगे. किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. शांतिप्रियता को हमारी कमजोरी नहीं समझें. व्यवसायी केशव हरोदिया ने कहा कि सभी को मिलकर असामाजिक तत्वों को परास्त करना होगा.

इन संगठनों ने भी दिया समर्थन

अपराधियों व रंगदारों के खिलाफ लड़ाई में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, ग्रामीण एकता मंच, आईएमए, बंगाली वेलफेयर सोसायटी, केमिस्ट एंड ड्राजिस्ट एसोसिएशन, पार्क मार्केट चैम्बर, झरिया चैम्बर, कृषि बाजार समिति सहित अन्य संगठनों ने समर्थन दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ganesh-puja-leave-canceled-at-bbmku-headquarters-anger-among-teachers/">धनबाद

: बीबीएमकेयू मुख्यालय में गणेश पूजा की छुट्टी रद्द, शिक्षकों में रोष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp