Search

 
 
 

अपडेट : गिरिडीह के पूर्व विधायक शाहाबादी के आवास पर देर शाम खत्म हुई ईडी की छापेमारी

 
कई दस्तावेज जब्त कर ले गई ईडी की टीम
Giridih : शराब घोटाला मामले में गिरिडीह में प्रवर्तन निदेशालय ईडी की कार्रवाई 23 अगस्त की देर शाम समाप्त हुई. भाजपा के पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के मकतपुर-डॉक्टर लाईन रोड स्थित आवास से ईडी टीम के पांच अधिकारियों के सदस्य बाहर निकले. इस दौरान टीम में एक महिला समेत पांच अधिकारी और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे. 9 घंटे की इस कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम को मिला क्या, इसका खुलासा करने से टीम में शामिल अधिकारियों ने इंकार कर दिया. ईडी टीम की सुबह सात बजे से शुरु हुई कार्रवाई जो देर शाम छह बजे तक जारी रही. इसके बाद ईडी के अधिकारियों की टीम अपने दो इनोवा वाहन में सवार हो निकल गई. लेकिन जाने के क्रम में ईडी ने संकेत दिया कि भाजपा के पूर्व सदर विधायक शाहाबादी के आवास पर ईडी की यह कार्रवाई शराब घोटाले से ही जुड़ा हुआ है. लेकिन घोटाला किस स्तर पर हुआ और कितने का हुआ, इसका खुलासा करने से फिलहाल ईडी टीम के पदाधिकारियों ने इंकार कर दिया. वैसे संकेत देते हुए कहा कि काफी दस्तावेज जब्त किए गए है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=738095&action=edit">यह

भी पढ़ें: अपडेट : देवघर में पूर्व सीएम के पोते समेत कई कारोबारियों के यहां ईडी का छापा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही