Search

 
 
 

अपडेट जमशेदपुर : बच्चों को स्कूल छोड़ कर लौट रहे सोनारी के व्यवसायी की पांच गोली मारकर हत्या

 
Jamshedpur ( Raj laxmi) : बच्चों को स्कूल पहुंचा कर लौट रहे सोनारी खुटाडीह के अजय साहू उर्फ टिंकू (37) की शुक्रवार सुबह गोली मार कर हत्या कर दी गई. हत्या सोनारी स्थित सी रोड में हुई है. अजय साहू सुबह 7 बजे अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए सोनारी स्थित जुस्को स्कूल गए थे. वहीं से लौटने के क्रम में पहले से घात लगाकर रेकी कर रहे युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी. मौके पर उन्हें पांच गोली मारी गई और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किया गया है. इधर, सूचना मिलते ही एसपी सिटी के विजय शंकर सहित अन्य पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. फिलहाल मृतक का शव एमजीएम में रखा गया है. वहीं, परिजन हत्या का आरोप बागबेड़ा निवासी रंजीत झा पर लगा रहें हैं. [caption id="attachment_372765" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/sonari-1.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> घटनास्थल पर बरामद खोखा.[/caption] https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/sonari-2.jpg"

alt="" width="600" height="337" /> इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-organized-discussion-on-loyla-day-at-gamharia-xavier-school/">आदित्यपुर

: गम्हरिया जेवियर स्कूल में लोयला दिवस पर परिचर्चा का आयोजन

पहले थी दोस्ती, फिर बने दुश्मन

घटना सुपारी किलिंग बताई जा रही है. क्योंकि रंजीत झा के साथ पिछले कई दिनों से टिंकू का विवाद था और आपस में गैंगवार की स्थिति थी. अजय साहू सूद-ब्याज और गाड़ी का व्यापार करता था. रोते हुए मृतक अजय साहू की मां बताती है कि दोनों के बीच बहुत दोस्ती थी. लेकिन एक साल से उनके बीच बातचीत बंद थी. बिजनेस में पैसों को लेकर अनबन हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों के बीच दुश्मनी चल रही थी. मृतक के भाई ने कहा कि दोनों के बीच पहले से ही दुश्मनी थ,. जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है. पहले से ही हत्या की आशंका थी, इसलिए सब उन्हें सावधान रहने को कहते थे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-eighth-student-went-missing-for-tuition-bicycle-found-in-abandoned-condition/">आदित्यपुर

: ट्यूशन के लिए निकला आठवीं का छात्र लापता, लावारिस हालत में मिली साइकिल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही