Jamtara News: उपभोक्ता मामले विभाग ने राशन कार्ड में जाति संबंधी जानकारी के अद्यतन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है. विभाग के निर्देश के अनुसार मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक राशन कार्ड में जाति अद्यतन की कार्रवाई स्थगित रहेगी.
इसे भी पढ़ें:
इस निर्णय के बाद राशन कार्ड में जाति की जानकारी अपडेट कराने की प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है. ऐसे में जिन लाभुकों ने राशन कार्ड में जाति संबंधी जानकारी दर्ज या संशोधित कराने के लिए आवेदन किया है, उन्हें अब कुछ समय और इंतजार करना होगा.
विभागीय निर्देश के मुताबिक मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ही राशन कार्ड में जाति अद्यतन की प्रक्रिया दोबारा शुरू किए जाने की संभावना है. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अंतिम प्रकाशन तक जाति अद्यतन से जुड़ी कार्रवाई नहीं की जाए.
इस फैसले से उन लाभुकों को फिलहाल परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिन्हें राशन कार्ड में जाति संबंधी जानकारी अपडेट कराने की आवश्यकता है. लाभुकों को सलाह दी गई है कि वे प्रक्रिया दोबारा शुरू होने तक इंतजार करें और विभाग की ओर से जारी होने वाले अगले निर्देश का इंतजार करें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

