Search

 
 
 

स्मार्ट मीटर को तुरंत करें अपडेट, बिलिंग संबंधी शिकायतों को दूर करें अफसर : निदेशक

 
Ranchi : जेबीवीएनएल कॉमर्शियल निदेशक मनीष कुमार रांची में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के इंस्टॉलेशन और बिलिंग को लेकर एक समीक्षा बैठक की. उन्होंने एजेंसी एवं अफसरों को निर्देश दिया कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर लग चुका है, उसे जल्द से जल्द अप टू डेट करें. ताकि बिलिंग शुरू हो सके. उन्होंने कहा कि वैसे स्मार्ट मीटर जहां नया लगाया गया है, उनका बिलिंग पोस्टपेड मोड में जल्द से जल्द पूरा करें. निदेशक ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि सभी उपभोक्ता समय पर भुगतान करें, ताकि गुणवत्ता पूर्ण बिजली लोगों तक पहुंचायी जा सके. यदि उपभोक्ता को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह नज़दीकी कार्यालय में जाकर समाधान पा सकते हैं. वैसे उपभोक्ता जो अपना बकाया भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं, वह वर्तमान में लागू "वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस)" योजना का लाभ 30 जून तक लेकर किस्तों में भुगतान की सुविधा भी पा सकते हैं. इस मौके पर उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए "क्यों कहलाना बकायेदार जब ब्याज माफ़ी योजना लायी है सरकार" संदेश भी जारी किया है. बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार, जीएम शुभंकर झा, जीएम आईटी संजय सिंह, डिप्टी जीएम अंजना शुक्ला दास सहित प्रोजेक्ट मैनेजर व अन्य अफसर उपस्थित थे.

स्मार्ट मीटर को लेकर दिए गए यह निर्देश

  • -वैसे उपभोक्ता जिनके परिसर में अबतक स्मार्ट मीटर नहीं लग पाया है, उनके परिसर में जल्द से जल्द स्मार्ट मीटरिंग के कार्य को पूरा करें.
  • -वैसे उपभोक्ता जिनके परिसर में स्मार्ट मीटर लग चुका है, उनके मीटर को जल्द अपडेट करें.
  • -वैसे स्मार्ट मीटर जिसे पुराने मीटर की जगह लगाया गया है, उनकी बिलिंग पोस्टपेड मोड में जल्द करें.
  • -स्मार्ट मीटरिंग के बिलिंग का कार्य कर रही एजेंसी फ्लुएंटग्रिड को वैसे उपभोक्ता जिनके परिसर में स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है और जिनका अपडेटेड बिल पोस्टपेड मोड में निर्गत हो चुका है, उसे प्रीपेड मोड में शुरू करने का निर्देश भी दिया गया.
  • -उपभोक्ता द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने एवं बिलिंग संबंधित शिकायत, मुख्यालय के कंट्रोल रूम के नंबर 1912, 18001238745, 18003456570 पर दर्ज किये जाने की सुविधा को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया.
  • -वैसे उपभोक्ता जिनका औसत खपत स्मार्ट मीटर लगाये जाने के बावजूद भी कम पाया जाता है, उनके परिसर में बिजली चोरी की जांच का भी निर्देश दिया गया.
  • -बिलिंग संबंधी शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में निष्पादित करें.
  • -वैसे उपभोक्ता जिनके द्वारा अपने बकाया का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनका कनेक्शन काट, बकाया वसूली के लिए नियमसंगत कार्रवाई करें.
  • -मोबाइल टावर जिनके द्वारा अपने बकाया का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है, उसकी भी लाइन काट दें.
  • -मोबाइल टावर की बिलिंग समय पर करते हुए समय पर बकाया भुगतान लेना सुनिश्चित करें.
  • -बैठक में गैर घरेलू उपभोक्ता के सेल्फ बिलिंग एप्लीकेशन को जल्द शुरू किये जाने पर भी चर्चा हुई.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा">https://lagatar.in/officers-ignore-the-committees-of-the-vidhansabha-speaker/">विधानसभा

की समितियों को इग्नोर करते हैं अधिकारी : स्पीकर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही