Search

उपेंद्र कुशवाहा ने की अमित शाह से मुलाकात, बढ़ी सियासी सरगर्मी

Patna: बिहार में इन दिनों सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. इस बीच नेताओं का दिल्ली दौरा भी जारी हैं. जीतन राम मांझी के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे. वहीं मीडिया से बात करते हुए संजय जायसवाल ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार मुलाकात बताया. हालांकि भले ही संजय जायसवाल ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया लेकिन इस मुलाकात के बाद से बिहार की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. और इस मुलाकात को आने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-354.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि कुछ दिनों पहले जीतन राम मांझी ने भी अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान उनकी पार्टी के अन्य नेता भी वहां मौजूद थे. गृह मंत्री से मिलने के बाद मांझी ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह और दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग के लिए यहां आए थे. इसे भी पढ़ें: फर्जीवाड़ा">https://lagatar.in/fraud-shameful-government-should-take-action/">फर्जीवाड़ा

शर्मनाकः सरकार कार्रवाई करे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp