Search

 
 
 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- तेजस्वी, लालू यादव की तरह बिहार को कर देंगे बर्बाद, लौटेगा जंगलराज

 
Patna : उपेंद्र कुशवाहा के बयान ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के सीएम बनने के मीडिया द्वारा पूछे गये सवाल पर कहा कि अगर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो लालू प्रसाद यादव की तरह ही वो बिहार को बर्बाद कर देंगे. बिहार में एक बार फिर से जंगलराज लौट आयेगा और लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो जायेगा. इसे भी पढ़ें - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-courts-order-will-affect-home-guard-restoration-in-godda-know-what-hc-said-on-the-selection-process/">हाईकोर्ट

के आदेश से प्रभावित होगी गोड्डा में होम गार्ड बहाली, जानें HC ने चयन प्रक्रिया पर क्या कहा

मैं जदयू को टूटने नहीं दूंगा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी को भावी मुख्यमंत्री बताकर बड़ी गलती की है. नीतीश के इस फैसले से जदयू का अस्तित्व खत्मे में आ जायेगा. मैंने तो बताया ही था कि आरजेडी और जेडीयू के अंदर डील हुई है. लेकिन मैं जदयू को टूटने नहीं दूंगा. नीतीश कुमार को एक बार फिर अपने निर्णय पर विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वो तेजस्वी को सीएम बनाने के खिलाफ हैं.

बीजेपी में शामिल होने की बात अफवाह 

उपेंद्र कुशवाहा को सीएम कैंडिडेट बनाये जाने सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रधानमंत्री बनने की सोच सकता है तो मेरी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा क्यों नहीं हो सकती है. वहीं बीजेपी में जाने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह बिलकुल अफवाह है. मैं अपनी पार्टी जदयू में रहकर ही पार्टी को टूटने से रोकने का प्रयास कर रहा हूं. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-replied-to-the-notice-to-the-lok-sabha-secretariat-justified-the-remarks-made-against-the-pm/">राहुल

गांधी ने लोकसभा सचिवालय के नोटिस का दिया जवाब, पीएम पर दिये बयान को बताया सही [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही