patna : जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर कहा है कि उनकी पार्टी जनता दल यूनाईटेड बीमार है. पार्टी कमजोर हो रही है. उसके इलाज की जरूरत है. पटना एयरपोर्ट पर रविवार को कुशवाहा ने यह भी कहा कि पार्टी के कई बड़े नेता भाजपा के लगातार संपर्क में हैं, तो पार्टी को कमजोर स्वीकार करना ही चाहिए. ऐसे में अगर भाजपा का कोई नेता मुझसे अस्पताल में मिलने आता है, तो इतना हंगामा करने की जरूरत नहीं.
एक मुलाकात पर ऐसी बात का आना उचित नहीं
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी. कहा कि जदयू रणनीति और वक्त के हिसाब से दो-तीन बार भाजपा के साथ जाकर लौट चुका है. इसलिए मेरी एक मुलाकात पर ऐसी बात का आना उचित नहीं है. कुशवाहा ने कहा कि मीडिया के जरिए मुझे यह पता चल रहा है कि मेरे मन की बात समझने के लिए नीतीश जी से बात करने के लिए कहा जा रहा है, यह भी गलत है. मुझे उनसे बात करना होगा, तो मीडिया की इसमें जरूरत नहीं है.
दल और दिल बदलते रहते हैं- नीतीश
मालूम हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि वह उनके पार्टी में आने-जाने को लेकर परवाह नहीं करते. उन्होंने कहा कि उनके (उपेंद्र कुशवाहा) मन में क्या है, यह वही जानें. उनके भाजपा से नजदीकियों के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन यह तो सब जानते ही हैं कि वह पार्टी में आते-जाते रहे हैं. मतलब, दल और दिल बदलते रहते हैं.
इसे भी पढ़ें – जेईई">https://lagatar.in/jee-main-exam-from-january-24-admit-cards-started-being-issued/">जेईई
मेन की परीक्षा 24 जनवरी से, जारी होने लगे एडमिट कार्ड [wpse_comments_template]
मेन की परीक्षा 24 जनवरी से, जारी होने लगे एडमिट कार्ड [wpse_comments_template]

Leave a Comment