Search

पटना: एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार

Patna: उपेंद्र कुशवाहा का अब  राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है. राष्ट्रीय लोकमोर्चा के मुताबिक़ एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा 21 अगस्त को 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. उपेंद्र कुशवाहा एनडीए गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. कुछ दिन पहले ही एनडीए की तरफ से आधिकारिक रूप से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजने का एलान किया गया था. दरअसल बिहार में राज्यसभा की दो सीटें खाली हैं. जिसके लिए उपचुनाव होने वाले हैं. इनमें एक सीट पर रालोसपा का जीतना तय माना जा रहा है, जबकि दूसरी सीट को लेकर अभी असमंजस है. वैसे माना जा रहा है कि दूसरी सीट पर भाजपा की तरफ से पूर्व सांसद आरके सिंह हो सकते हैं. भाजपा की प्रदेश इकाई ने दावेदारों के नाम को शार्टलिस्ट कर केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी है.

उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से हार गए थे

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा चुनाव में काराकाट सीट से एनडीए के प्रत्याशी थे, जहां से उनके विरुद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह और वाम दल के राजाराम सिंह चुनाव लड़े थे. हालांकि उस सीट से पवन सिंह हार गये. साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा भी हार गए थे. विपक्ष का आरोप था कि यह सब खेल खुद भाजपा ने करवाया है. अब यह कहा जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए की तरफ से राज्यसभा भेजने का मतलब यह है कि उन्हें बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें साधने की कोशिश की जा रही है.  जो भी हो लेकिन उपेंद्र का सांसद बनने का रास्ता  साफ होता दिखाई दे रहा है. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-seeks-appointment-with-amit-shah-says-bengal-is-not-safe-for-women/">पश्चिम

बंगाल के राज्यपाल ने अमित शाह से मिलने का समय मांगा, कहा, बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp