Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपेंद्र कुशवाहा को अब मिलेगी ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा, IB की रिपोर्ट के बाद केंद्र ने लिया फैसला

Patna : राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जा रही है. उपेंद्र कुशवाहा को अब ‘Y ’ श्रेणी की जगह ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) से मिली खतरे की रिपोर्ट को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है. उपेंद्र कुशवाहा को बिहार और दिल्ली दोनों जगहों पर ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी .बता दें कि फिलहाल बिहार में चिराग पासवान को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. जबकि विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी को ‘Y+` श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है. (पढ़ें, मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-bus-truck-collision-kills-5-people-of-same-family-more-than-15-injured/">मध्य

प्रदेश : बस-ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल)

उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा में 33 जवान रहेंगे तैनात

नयी सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार, अब उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा में 33 सुरक्षा गार्ड तैनात किये जायेंगे. उन्हें सशस्त्र बल सुरक्षा भी दी जायेगी. कुशवाहा के घर के बाहर 10 हथियारबंद जवान तैनात होंगे. इतना ही नहीं चौबीसों घंटे छह पीएसओ और तीन शिफ्ट में 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो उनके साथ तैनात रहेंगे. एक शिफ्ट में दो वॉचर्स मौजूद रहेंगे, जो उपेंद्र कुशवाहा के पास पहुंच रहे लोगों पर नजर रखेंगे. जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद कुशवाहा के काफिले के आगे एस्कॉर्ट गाड़ी चलेगी. उनके काफिले के लिए तीन खास तौर पर ट्रेंड किये गये ड्राइवरों की भी तैनाती की जायेगी. इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/changes-in-union-cabinet-kiren-rijiju-removed-from-post-meghwal-to-be-new-law-minister/">केंद्रीय

कैबिनेट में बदलाव, किरण रिजिजू पद से हटाये गये, मेघवाल होंगे नये कानून मंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही