Search

उपेंद्र कुशवाहा का दावा- JDU के बड़े नेता BJP के संपर्क में, बिहार में सियासी हलचल तेज

Patna : जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा एम्स, दिल्ली से इलाज कर पटना पहुंच गये है. जहां मीडियाकर्मियों ने बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात को लेकर सवाल पूछा जिसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी नेताओं से मुलाकात को लेकर मुझ पर जो सवाल उठ रहे है, वो समझ से परे है, मैं तो लगातार जदयू को मज़बूत करने में लगा हुआ हूं, क्योंकि पार्टी लगातार कमजोर हो रही. लेकिन, लोग इसका गलत मतलब निकाल रहे हैं. इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-starts-vijaypur-to-jammu-rahul-will-address-public-meeting/">भारत

जोड़ो यात्रा विजयपुर से जम्मू की तरफ बढ़ी, राहुल जनसभा को संबोधित करेंगे

जदयू में रहकर ही पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे

उन्होंने कहा कि पार्टी के किसी भी नेता से आप बात कीजिए वो बताएंगे कि पार्टी किस तरह कमजोर हो रही है. सच को स्वीकार करने कि बजाय लोग अनदेखा कर रहे है. उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू छोड़ने की संभावना से साफ इनकार करते हुए कहा कि लोग भाजपा नेताओं से हुई मुलाकात का गलत मतलब निकाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जदयू में रहकर ही पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. मैंने दो-तीन बार पार्टी बदली है, लेकिन जदयू ने भी तो अपनी रणनीति के अनुसार 2-3 बार गठबंधन को बदला है. वहीं बात रही नीतीश जी से बात करने की तो मुझे अगर बात करनी होगी तो एक मिनट लगेगा, मुझे मीडिया से मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसे भी पढ़ें - प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pm-to-inaugurate-memorial-model-dedicated-to-netaji-in-andaman-nicobar-today/">प्रधानमंत्री

आज अंडमान-निकोबार में नेताजी को समर्पित स्मारक मॉडल का उद्घाटन करेंगे

 बीजेपी नेताओं से करें थे मुलाकात 

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा पिछले दिनों इलाज के लिए दिल्ली एम्स गये हुए था. जहां से एक तस्वीर वायरल हुई. तस्वीर में उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी नेताओं से मुलाकात करते हुए दिख रहे थे. साथ ही वो काफी खुश भी नजर आ रहे थे. जिसके बाद से ही कयास लगाया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा जल्द ही नीतीश को झटका देकर बीजेपी में शामिल हो जायेंगे. वो बीजेपी के संपर्क में हैं. इसे भी पढ़ें - BSSC">https://lagatar.in/bssc-paper-leak-case-paper-also-came-out-from-begusarais-examination-center-accountant-roshan-arrested/">BSSC

पेपर लीक मामला : बेगूसराय के परीक्षा केंद्र से भी बाहर आया था पेपर, अकाउंटेंट रोशन गिरफ्तार [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp