Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BJP नेताओं से उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात, भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज

New Delhi : जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली एम्स में अपना इलाज करवा रहे है. इसी बीच उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज हो गयी है. दिल्ली एम्स से आयी कुछ तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है. तस्वीरें में दिखा जा रहा है कि बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक संजय टाइगर, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल और बीजेपी नेता योगेंद्र पासवान की दिल्ली एम्स में भर्ती उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उपेंद्र कुशवाहा के चेहरे पर काफी खुशी दिख रही है. इसे भी पढ़ें - आरकेडी">https://lagatar.in/criminals-set-fire-to-vehicles-of-rkd-construction-company-beat-up-security-guards/">आरकेडी

कंस्ट्रक्शन कंपनी के वाहनों में अपराधियों ने लगायी आग, सुरक्षा गार्ड के साथ की मारपीट

नीतीश कुमार को झटका दे सकते हैं

संभावना जतायी जा रही है कि उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार को झटका दे सकते हैं. नीतीश कुमार ने कुशवाहा को जेडीयू संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष और एमएलसी बनाया था. लेकिन एनडीए हो या महागठबंधन सरकार, दोनों में कुशवाहा मंत्री नहीं बन पाये. नीतीश कुमार ने राजद के साथ सरकार बनायी तो उपेंद्र कुशवाहा के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. एक बार फिर उपेंद्र कुशवाहा के उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चा हो रही है. इसे भी पढ़ें - केंद्रीय">https://lagatar.in/wrestlers-strike-ends-after-union-minister-anurag-thakurs-assurance-wfi-president-brij-bhushan-singh-will-step-down/">केंद्रीय

मंत्री अनुराग ठाकुर के आश्वासन के बाद रेसलर्स का धरना खत्म, WFI अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पद से हटेंगे

मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, जदयू के साथ हूं

बता दें कि पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को जन्मदिन की बधाई दी थी, उसके बाद से ही उनके बीजेपी में शामिल होने पर कयासबाजी का दौर शुरू है. हालांकि कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बात का खंडन किया था. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं, जदयू के साथ हूं. नीतीश कुमार में मेरी आस्था है. वह बिहार के लिए बेहतर काम कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-crpf-jawan-went-missing-to-meet-girlfriend-no-clue-even-after-15-days-fear-of-being-in-maoists-possession/">चाईबासा

: प्रेमिका से मिलने गया CRPF जवान लापता, 15 दिनों के बाद भी कोई सुराग नहीं, माओवादियों के कब्जे में होने की आशंका [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही