Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्क्रमित+2 उवि करियातपुर : बच्‍चों को परोसी ख‍िचड़ी, स्‍कूल प्रबंधन और श‍िक्षकों ने खुद मटन पार्टी का उठाया लुत्‍फ

Barhi : बरही के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय करियातपुर में मटन पार्टी से बवाल मच गया है. बीईईओ ने इस मामले में जांच की बात कही है. बताया जाता है कि शनिवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन में खिचड़ी दी गई. वहीं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मटन पार्टी मनाई. इधर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य कैलाश रविदास और नरेश शर्मा ने स्कूल में मनमानी करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सचिव की मनमानी चरम पर है. विद्यालय में मध्याह्न भोजन वितरण में किसी भी प्रकार के मेन्यू का पालन नहीं होता है. शनिवार को निरीक्षण के दौरान इसकी पुष्टि हुई. दोनों सदस्यों के अनुसार शनिवार को बच्चों को खिचड़ी खिलाई गई. वहीं शिक्षक और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए विशेष मटन पार्टी का आयोजन किया गया था. शिक्षक और स्कूल प्रबंधन समिति के कई सदस्यों ने लजीज व्यंजन का लुत्फ उठाया. दोनों ने यह भी बताया कि यह पहला मौका नहीं था, ऐसा कई बार किया गया है. इस बाबत इन दोनों ने बीडीओ, प्रखंड प्रमुख सहित वरीय पदाधिकारियों से उचित कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-chief-minister-nitish-kumar-announces-accepts-to-die-but-will-not-go-with-bjp/">बिहार

के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान, मर जाना कबूल, लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं

क्या कहते हैं अध्यक्ष 

मामले के संबंध में पूछे जाने पर एएमसी अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि यह उनकी पहली गलती थी. भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नहीं होगी. उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय विकास कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है. समिति पूर्ण समर्पित होकर कार्य कर रही है.

क्या कहते हैं बीइइओ 

संबंधित मामले के संबंध में बीईईओ रामसेवक दांगी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. वह इसकी जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-attack-on-a-mosque-in-peshawar-20-killed-more-than-90-injured/">पाकिस्तान

: पेशावर में स्थित एक मस्जिद पर हमला, 20 की मौत, 90 से ज्यादा घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही