Search

 
 
 

22-23 के बजट खर्च का डाटा अपलोड करें विभागीय अफसर

 
  • -योजना एवं विकास विभाग ने आउटकम बजट पर विभागीय नोडल अफसरों के साथ की बैठक
Ranchi : योजना एवं आवास विभाग के विभागीय सचिव प्रशांत कुमार ने विभिन्न विभागों के नोडल अफसरों के साथ आउटकम बजट 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2022-23 में बजटीय प्रावधान की राशि पर बैठक की. उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि 13 विभाग ने अब तक वित्तीय वर्ष 2022-23 में किए गए बजटीय प्रावधान राशि के खर्च का ब्योरा अप-टु-डेट नहीं किया है. जल्द से जल्द डाटा अपलोड करें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में तैयार किए गए आउटकम बजट के खर्च का ब्योरा और डाटा तीमाही अपलोड करें, ताकि उसे सरकार की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सके. बैठक में संबंधित विभाग के नोडल ऑफिसर समेत विभागीय संयुक्त सचिव राजीव रंजन मौजूद थे.

इन विभागों का डाटा अब तक अप-टु-डेट नहीं हुआ

स्वास्थय विभाग, वन पर्यावरण विभाग, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, नगर विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा तकनीक, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि एवं पशुपालन विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग. इसे भी पढ़ें – सत्ता">https://lagatar.in/how-much-will-nitish-support-corruption-for-power-deepak-prakash/">सत्ता

के लिए भ्रष्टाचार का कितना समर्थन करेंगे नीतीश : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही