Search

 
 
 

चतरा में जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों का हंगामा, प्रश्नपत्र लीक करने का आरोप लगाया

 
Ranchi : चतरा जिले में जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा केंद्र पर रविवार को अभ्यर्थियों ने हंगामा किया. अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप लगाया. यह घटना चतरा जिले उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर घटी है. जहां अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र प्रबंधन पर परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र लीक करने का आरोप लगाकर नारेबाजी की. परीक्षा से पूर्व क्लास के बजाय प्रिंसिपल के चेंबर में प्रश्न पत्र खोलने का छात्रों ने लगाया आरोप लगाया है. इसे भी पढ़ें - 1977">https://lagatar.in/koderma-lok-sabha-constituency-came-into-existence-for-the-first-time-by-separating-from-chatra-in-1977/">1977

में चतरा से अलग होकर पहली बार अस्तित्व में आया कोडरमा लोकसभा क्षेत्र

मौके पर पहुंची पुलिस

https://www.youtube.com/watch?v=SSvnhNcrc2g

अभ्यर्थियों के द्वारा हंगामा किये जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची.  इस मामले में प्रिंसिपल धनेश्वर राम ने सफाई देते हुए   कहा कि कंट्रोल रूम में परीक्षा अवधि में नियमानुसार प्रश्न पत्र खोला गया है. पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गयी है. हंगामा कर रहे छात्रों के आरोपों को उन्होंने निराधार बताया. परीक्षा केंद्र पर छात्रों के हंगामे की सूचना के बाद मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार व एसडीपीओ संदीप सुमन पहुंचे. हंगामा कर रहे छात्र-छात्राओं को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में अधिकारियों ने जांच की बात कही है. कहा कि लापरवाही हुई होगी तो निश्चित ही कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें - लोकसभा">https://lagatar.in/69-most-wanted-criminals-can-become-a-challenge-for-jharkhand-police-in-lok-sabha-elections/">लोकसभा

चुनाव में 69 मोस्ट वांटेड अपराधी झारखंड पुलिस के लिए बन सकते हैं चुनौती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही