Search

 
 
 

पटना के गांधी मैदान में अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 
Patna: बिहार में 27 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में शिक्षक भर्ती नियम में संशोधन को मंजूरी मिलने के बाद लगातार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. पटना के गांधी मैदान में बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थी हंगामा करने लगे. साथ ही कई अभ्यर्थियों ने भड़काऊ भाषण दिया. जिसके बाद पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया है. इस दौरान गांधी मैदान में जमकर हंंगामा भी देखने को मिला.   बता दें कि बिहार सरकार ने 27 जून को कैबिनेट की बैठक में शिक्षक भर्ती नियमों के संशोधन को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत अब दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने की छूट बिहार में दी गई है. अर्थात आवेदक को राज्य का स्थायी निवासी होने की आवश्यकता को खत्म कर दिया गया है. इससे पहले शिक्षक नियुक्ति के लिए आवेदक को बिहार का स्थानीय होना जरुरी था. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-amarpreet-singh-kale-met-president-draupadi-murmu-discussed-education-legal-awareness-and-other-issues-invited-to-visit-jamshedpur/">जमशेदपुर

: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले अमरप्रीत सिंह काले, शिक्षा, विधिक जागरूकता समेत अन्य मुद्दों पर की चर्चा, जमशेदपुर आने का दिया न्योता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही