Search

 
 
 

Ranchi News : मोरहाबादी में ब्लिंकिट राइडर के साथ मारपीट के बाद सैंकडों डिलिवरी राइडर का हंगामा

राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित एदलहातू के राम अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 409 ब्लॉक में रहने वाले एक व्यक्ति ने सूरज ठाकुर नामक ब्लिंकिट राइडर को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद डिलीवरी राइडर अपार्टमेंट के सामने हंगामा कर रहे.
 

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित एदलहातू के श्री राम कृष्णा एनक्लेव अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 409 ब्लॉक में रहने वाले एक व्यक्ति ने सूरज ठाकुर नामक ब्लिंकिट राइडर को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद सैंकडों डिलिवरी राइडर अपार्टमेंट के सामने हंगामा कर रहे.

 

Uploaded Image

 

ब्लिंकिट राइडर सूरज ठाकुर  ने  बताया कि राम श्री राम कृष्णा एनक्लेव अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 409 मैं रहने वाले व्यक्ति ने कुछ सामान ऑर्डर किए था जिसके बाद वह डिलीवर करने पहुंचा मगर सामान का वजन ज्यादा होने के कारण थैला घर के बाहर ही फट गया. 

 

 

Uploaded Image

राइडर ने ग्राहक को बताया कि सामान गेट के बारह रखा हुआ आप ले लीजिए मगर उसी दौरान राइडर और ग्राहक के बीच में बहस हो गया और देखते ही देखते ग्राहक ने बेरहमी से राइडर को चार थप्पड़ मार दिया. राइडर ने यह भी बताया कि काफी मना करने के बाद भी वो नहीं माना और वह आदमी इतना आकर्षित हो गया था कि लिफ्ट में जाने के दौरान वहां भी मारपीट की और शरीर में काफी गंभीर चोट भी आए हैं.

 

Uploaded Image

 

राइडरों की मांग है कि जिस व्यक्ति ने जो भी हरकत की है वह हमसे सिर्फ मांफी मांग ले और वह यहां से चले जाएंगे. राइडर का कहना है कि हमने प्रशासन को भी इसकी सूचना दी मगर प्रशासन सिर्फ सिर्फ खड़े होकर तमाशा देख रही वह किसी तरह का मदद नहीं की ,और कहीं ना कहीं वह अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों की बात सुन रहे है सिर्फ खड़े होकर तमाशा देख रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही