Search

गोला थाना में हंगामा मामला : 17 नामजद आजसू नेता समेत 100 अज्ञात पर मामला दर्ज

Ramgarh : गोला थाना में आजसू के 17 नेता एवं 100 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी के ऊपर थाना परिसर में मजमा लगाकर हो हंगामा करने का आरोप है. धारा 147, 346, 353, 504, 506 के तहत नामजद प्राथमिकी जिला अध्यक्ष दिलीप दांगी, विजय ओझा, जलेश्वर महतो, राजमोहन महतो, विशु रजवार, दीवाली महतो, इम्तियाज अंसारी, ममता सोनी, अनूप प्रसाद, गोबिन्द मुंडा, पंकज महतो, निखिल कुमार दांगी, सुरेश नायक, सुबोध कुशवाहा, सरस्वती देवी, काशी दांगी, कुंदन कुशवाहा पर दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/hooliganism-will-have-to-be-heavy-in-holi-deployment-about-5000-additional-forces-across-jharkhand/">होली

में हुड़दंग करना पड़ेगा भारी, पूरे झारखंड में करीब 5000 अतिरिक्त बलों की तैनाती

छेड़खानी के आरोप में आजसू कार्यकर्ता को भेजा गया था जेल 

बता दें कि गोला थाना पुलिस ने डीभीसी चौक गोला निवासी आजसू कार्यकर्ता सागर गोस्वामी को महिला से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसी मामले में आजसू नेता दिलीप दांगी के नेतृत्व में सैकड़ों आजसू कार्यकर्ता थाना पहुंच कर डीएसपी किशोर कुमार रजक पर पक्षपात कर झूठा मुकदमा में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगा रहे थे. पुलिस के साथ आजसू नेताओं की जोरदार तीखी बहस भी हुई. बताया गया कि छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने चार आजसू कायकर्ताओं को हिरासत में लिया. जिसमें तीन को छोड़ दिया, वहीं एक कार्यकर्ता सागर गोस्वामी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. देर शाम पीआर बॉन्ड पर कोर्ट से उसे जमानत मिली. आजसू नेताओं का कहना था कि किशोर कुमार रजक सत्ता पक्ष के इशारे पर आजसू कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दे रहे हैं. उनको रामगढ़ उपचुनाव का हार पच नहीं रहा है.

सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहे प्रशासन के लोग : चंद्रप्रकाश

इसी मामले में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन को खुली चुनौती दी है. कहा है कि प्रशासन के लोग सत्ता पक्ष के इशारे पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बीडीओ और डीएसपी को जल्द हटाने की मांग की है. सांसदन ने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की हार से डीएसपी बेचैन हैं. उनको हार नहीं पच रहा है, इससे पहले भी वो एकतरफा काम करते रहे हैं. कोई समस्या होती है तो लोग कहां जाएंगे. थाना जाने पर एफआईआर दर्ज की जा रही है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-principal-secretary-rajeev-arun-ekka-accused-of-going-to-vishal-chowdharys-house-to-settle-the-file-bjp-released-video/">सीएम

के प्रधान सचिव पर लगा विशाल चौधरी के घर जाकर फाइल निपटाने का आरोप, भाजपा ने जारी किया वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp