Search

 
 
 

लॉर्ड्स में एशेज मैच के दौरान हंगामा, बीच मैदान में घुसे प्रदर्शनकारी, मैच रोकना पड़ा

 
London : एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्ट मैच में खेल शुरू होने के कुछ समय बाद बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए प्रदर्शनकारी बीच मैदान में घुस आए. मैदान में जमकर बवाल हुआ. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो एक प्रदर्शनकारी को गोद में उठाकर मैदान से बाहर ले गए. इनके हाथ में ऑरेंज कलर का पाउडर भी था. इसके उन्होंने बेयरस्टो पर फेंका, जिसकी वजह से उनका कपड़ा भी खराब हो गया. उसे बदलने के लिए वह ड्रेसिंग रूम में वापस गए. इसकी वजह से खेल काफी देर रुका रहा.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा मैच

मालूम हो कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के दूसरे मुकाबले की शुरुआत हो गई है. यह मुकाबला क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. मैच शुरू होने के साथ ही लॉर्ड्स के मैदान पर ड्रामा शुरू हो गया. जस्ट स्टॉप ऑयल का एक प्रदर्शनकारी दूसरा ओवर शुरू होने से पहले मैदान में घुस गया.

बेयरस्टो ने उठाकर मैदान से बाहर किया

क्रिकेट के मैदान पर ऐसे प्रदर्शनकारी घुसते ही रहते हैं. लेकिन कभी खिलाड़ी इनसे दूरी बना लेते हैं. सुरक्षाकर्मी उन्हें पकड़कर मैदान से बाहर ले जाते हैं. इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला. इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने उस प्रदर्शकारी को गोद में उठा लिया. वह उसे लेकर सीधे मैदान से बाहर चले गए. इसकी वजह से मैच काफी समय तक रुका रहा.

क्या है जस्ट स्टॉप ऑयल ग्रुप

जस्ट स्टॉप ऑयल यूके में एक पर्यावरण कार्यकर्ता समूह है. इसका लक्ष्य ब्रिटिश सरकार को नए तेल लाइसेंस जारी करने से रोकना है. समूह की स्थापना फरवरी 2022 में हुई थी और इसने अप्रैल 2022 में अंग्रेजी तेल टर्मिनलों पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था. समूह की उनके विरोध प्रदर्शन करने के तरीकों के लिए आलोचना होती रहती है.
इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-handed-over-appointment-letters-to-500-youth/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन ने 500 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही